फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   tsunami survivor deborah wins bronze in junior event of asian cycling

'मौत' को मात देकर बनाई अलग पहचान

Thu, 07 Mar 2013 09:25 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
tsunami survivor deborah wins bronze in junior event of asian cycling

सुनामी के बवंडर में फंसकर बिखरने वाली अंडमान निकोबार की डिबोरा ने कभी यह नहीं सोचा था कि साइकिलिंग जैसे खेल को अपना पाएंगी। लेकिन बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी वेलड्रोम में 19 साल की इस रायडर ने वह कर दिखाया जो उनसे पहले सिर्फ एक भारतीय महिला रायडर ने किया है। डिबोरा ने जूनियर एशियाई साइकिलिंग चैंपियनशिप में पांच सौ मीटर टाइम ट्रायल का कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


डिबोरा का पैर अगर पैडल से फिसला नहीं होता तो उनके गले में रजत पदक भी हो सकता था। लेकिन चीनी ताईपे की चेंग यू उनसे सात सेकेंड आगे रहते हुए रजत ले उड़ीं। डिबोरा ने 37.841 सेकेंड का समय लिया। कोरिया की जेंग यो ही ने 37.159 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


डिबारा ने स्वीकार किया कि रेस के समय उनका पैर फिसल गया था इसलिए उन्होंने शांत रहकर गति बनाए रखने पर जोर दिया। उन्हें इस बात की खुशी है कि इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली वह देश की दूसरी महिला बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह अन्य स्पर्धाओं में भी अच्छा करने की कोशिश करेंगी। वहीं पंजाब की जशनदीप कौर दुर्भाग्यशाली रहीं जो पदक से चूक गईं। वह दो किलोमीटर व्यक्तिगत परस्यूट में चौथे स्थान पर रहीं। हालांकि वह कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। शुक्रवार की सुबह उन्हें कजाखस्तान की येकतेरीना व हांगकांग यांग पाओ के खिलाफ दौड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed