फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tsitsipas enters fourth round of French Open tennis tournament, Swiatek, Alcaraz also advance

French Open: सितसिपास फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में, स्वियातेक, अल्कारेज भी आगे बढ़े

Sat, 01 Jun 2024 11:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 01 Jun 2024 11:51 PM IST
सार

अमेरिका की सोफिया केनिन को हार का सामना करना पड़ा। केनिन को डेनमार्क की गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्लारा टूसन ने 6-2, 7-5 से हराया। टूसन का अगला मुकाबला विंबलडन में दो बार उपविजेता रही ओंस जेबुर से होगा।

विज्ञापन
Tsitsipas enters fourth round of French Open tennis tournament, Swiatek, Alcaraz also advance
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : twitter

विस्तार

स्टेफानोस सितसिपास ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके कार्लोस अल्कारेज और इगा स्वियातेक के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया। सितसिपास ने झांग झिझेन को 6-3, 6-3, 6-1 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला इटली के गैर वरीयता प्राप्त माटेओ अर्नाल्डी से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 7-6 (6), 6-2, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन


इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिनर ने पावेल कोटोव को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सिनर का अगला मुकाबला फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट से होगा। दो बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अल्कारेज ने भी 27वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी सेबेस्टियन कोर्डा को 6-4, 7-6 (5), 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। अल्कारेज पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हार गए थे।महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने मैरी बौज़कोवा को 6-4, 6-2 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला गैर वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा से होगा।
विज्ञापन


अमेरिका की सोफिया केनिन को हार का सामना करना पड़ा। केनिन को डेनमार्क की गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्लारा टूसन ने 6-2, 7-5 से हराया। टूसन का अगला मुकाबला विंबलडन में दो बार उपविजेता रही ओंस जेबुर से होगा। ट्यूनीशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त ओंस ने 31वीं वरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी लेयला फर्नांडीज को 6-4, 7-6 (5) से हराया। विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने फ्रांसीसी खिलाड़ी क्लो पैक्वेट को 6-1, 6-3 से पराजित किया। चेक गणराज्य की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का सामना अब क्वालिफायर ओल्गा डैनिलोविच से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed