फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Trisha jolly and Gayatri Gopichand pair will lead India's challenge in US Open badminton Tournament

Badminton : त्रीसा और गायत्री अमेरिकी ओपन में करेंगी भारतीय चुनौती की अगुआई, भारतीय जोड़ी को मिली दूसरी वरीयता

Mon, 24 Jun 2024 07:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Jun 2024 07:45 PM IST
सार

ओलंपिक में एक महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में पेरिस जाने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों पीवी सिंधू, एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी तथा अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की महिला डबल्स टीम ने टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Trisha jolly and Gayatri Gopichand pair will lead India's challenge in US Open badminton Tournament
त्रीसा-गायत्री की जोड़ी - फोटो : BAI

विस्तार

भारतीय टीम त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की अगुआई में मंगलवार से शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी। त्रीसा और गायत्री की महिला डबल्स जोड़ी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। ओलंपिक में एक महीने से भी कम समय बचा है और ऐसे में पेरिस जाने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों पीवी सिंधू, एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी तथा अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की महिला डबल्स टीम ने टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है।
विज्ञापन

त्रीसा-गायत्री को मिली दूसरी वरीयता
मई-जून में सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में उपविजेता रही विश्व की 24वें नंबर की भारतीय जोड़ी त्रीशा और गायत्री को इस सुपर 300 टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता मिली है। त्रीशा और गायत्री को बाई के बाद सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है जहां उनका सामना सेई पेई शेन और हंग एन-जू की चीनी ताइपे की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। दुनिया की 10वें नंबर की जापान की जोड़ी रिन इवानागा और केइ नाकानिशी को शीर्ष वरीयता मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष सिंगल्स में आठवीं वरीयता प्राप्त प्रियांशु राजावत ड्रॉ में शीर्ष भारतीय हैं और वे अपना अभियान चेक गणराज्य के यान लोडा के खिलाफ शुरू करेंगे। आयुष शेट्टी और एस शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यम पुरुष सिंगल्स में दो अन्य भारतीय हैं। शेट्टी का सामना सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह से होगा, जबकि मुथुस्वामी अपना अभियान क्वालिफायर के खिलाफ शुरू करेंगे। सातवीं वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड़ महिला सिंगल्स ड्रॉ में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हैं और वे अपना अभियान एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा के खिलाफ शुरू करेंगी। गैर वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत महिला सिंगल्स में दूसरी भारतीय हैं और उनको चीनी ताइपे की पांचवीं वरीयता प्राप्त वेन ची यू से भिड़ना है।
विज्ञापन

पुरुष डबल्स में कृष्ण प्रसाद गारगा और साई प्रतीक के को छठी वरीयता दी गई है। वे अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के स्कॉट गिल्डिया और पॉल रेनॉल्ड्स की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी के खिलाफ करेंगे। रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गड्डे मिक्स्ड डबल्स में एकमात्र भारतीय हैं। वे पहले दौर में एलेक्जेंडर डुन और जूली मैकफर्सन का सामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed