{"_id":"612a180c-2380-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"top-golfer-participate-in-dlf-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएफ मास्टर्स में चोटी के गोल्फर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
डीएलएफ मास्टर्स में चोटी के गोल्फर
गुड़गांव/एजेंसी
Updated Wed, 31 Oct 2012 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन हिम्मत राय, दो बार के पूर्व चैंपियन ज्योति रंधावा और पीजीटीआई रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे शमीम खान सहित देश के चोटी के गोल्फर यहां डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में एक से चार नवंबर तक होने वाले छठवें डीएलएफ मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में कुल 120 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें एक करोड़ रुपये की कुल पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य टूर्नामेंट में कुल 95 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी, जबकि टीम चैंपियनशिप में पांच लाख रुपये होंगे। डीएलएफ मास्टर्स में विजेता को 15 लाख 35 हजार 675 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। दूसरे स्थान के लिए 10 लाख 60 हजार 675 रुपये और तीसरे स्थान के लिए पांच लाख 95 हजार 175 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन