फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tokyo to host World Athletics Championships 2025 Know More News in Hindi

World Athletics Championship: टोक्यो में 2025 में होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप, केन्या-पोलैंड को दी शिकस्त

Fri, 15 Jul 2022 05:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Jul 2022 05:40 PM IST
सार

टोक्यो ने पिछली बार 1991 में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। इसे अमेरिकी लॉन्ग-जम्पर माइक पॉवेल की 8.95 मीटर (29 फीट 4.4 इंच) की वर्ल्ड रिकॉर्ड जंप के लिए याद किया जाता है।

विज्ञापन
Tokyo to host World Athletics Championships 2025 Know More News in Hindi
टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। काउंसिल ने गुरुवार को कहा कि केन्या, पोलैंड और सिंगापुर को हराकर टोक्यो दूसरी बार चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन

 

इसका मतलब है कि टोक्यो का ओलंपिक स्टेडियम 'टोक्यो ओलंपिक 2020' की मेजबानी के चार साल बाद एक और बड़े प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने एक बयान में कहा- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी के लिए टोक्यो ने एक आकर्षक बोली की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि यह जापान के लिए एक शानदार अवसर साबित होगा, क्योंकि वे टोक्यो में लोगों के लिए विश्व स्तरीय एथलेटिक्स वापस लाकर 2025 में जापानी एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (JAAF) के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन

टोक्यो ने पिछली बार 1991 में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। इसे अमेरिकी लॉन्ग-जम्पर माइक पॉवेल की 8.95 मीटर (29 फीट 4.4 इंच) की वर्ल्ड रिकॉर्ड जंप के लिए याद किया जाता है। इस मामले में उन्होंने बॉब बीमन के 1968 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा था।

JAAF के अध्यक्ष मित्सुगी ओगाटा ने एक बयान में कहा- इतिहास ने दिखाया है कि हमारे पास दुनिया के शीर्ष एथलीटों की मेजबानी करने और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को प्रेरित करने की क्षमता और ऊर्जा है। हम वादा करते हैं कि टोक्यो का ओलंपिक स्टेडियम एथलीटों और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed