फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tokyo Olympics 2020, Vogue India: PV Sindhu, Mirabai Chanu and Lovlina Borgohain feature in Vogue India cover

टोक्यो ओलंपिक: वोग इंडिया ने भारत के सबसे सफल ओलंपिक का जश्न मनाया, कवर पर इन तीन स्टार को दी जगह

Sat, 02 Oct 2021 07:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Oct 2021 07:27 PM IST
सार

भारत ने ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक समेत कुल सात पदक जीते थे। ओलंपिक में इस बार करीब 200 देशों से 11 हजार एथलीट्स ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020, Vogue India: PV Sindhu, Mirabai Chanu and Lovlina Borgohain feature in Vogue India cover
वोग इंडिया के कवर पर लवलीना बोरगोहेन, मीराबाई चानू और पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले भारत के तीन स्टार खिलाड़ियों को वोग इंडिया मैगजीन के कवर पर जगह मिली है। इनमें बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू शामिल हैं। मीराबाई ने भारत को रजत पदक दिलाया था। 
विज्ञापन


वहीं, लवलीना और सिंधु ने कांस्य पदक जीता था। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात मेडल जीते थे, जो कि अब तक खेले गए ओलंपिक में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने चार पदक अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

मीराबाई को लेकर क्या कहा?
वोग इंडिया ने ट्वीट में लिखा कि एक ऐसे साल में जहां कई खिलाड़ियों ने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देने की बात कही, वहीं मीराबाई ने मानसिक तनाव को दूर रखते हुए और खुद पर भरोसा कर भारत को पहला पदक दिलाया। 

लवलीना को लेकर क्या कहा?
लवलीना को लेकर ट्वीट कर वोग मैगजीन ने लिखा कि बाधाओं को दूर करने के लिए संकल्प के साथ भारतीय बॉक्सर ने दिखाया कि ओलंपिक सिर्फ खुद को बनाए रखने की जगह नहीं है, बल्कि इसमें मजबूती और धैर्य की भी जरूरत होती है। उनकी कहानी से दूसरी लड़कियां प्रेरित हो सकती हैं।
विज्ञापन

सिंधु को लेकर क्या कहा?
वोग मैगजीन ने सिंधु की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा- सिंधु भारत की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली महिला एथलीट और दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ियों में से एक हैं। कांस्य पदक जीतकर सिंधु ने खुद को टोक्यो के स्टार खिलाड़ियों में स्थापित किया। 

सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। कांस्य पदक के मैच में उन्होंने चीन की ही बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया था। सिंधु इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीत चुकी हैं। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की दूसरी एथलीट हैं। इससे पहले 2008 बीजिंग और 2012 लंदन ओलंपिक में पहलवान सुशील कुमार ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

भारत ने ओलंपिक में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक समेत कुल सात पदक जीते थे। ओलंपिक में इस बार करीब 200 देशों से 11 हजार एथलीट्स ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed