फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis: Sumit Nagal achieved highest ranking of his career, Indian tennis star reached 95th position

Tennis: सुमित नागल ने हासिल की करियर की सर्वोच्च रैंकिंग, 95वें पायदान पर पहुंचा भारत का यह टेनिस स्टार

Mon, 01 Apr 2024 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Apr 2024 11:31 PM IST
सार

नागल ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बना कर सुर्खियां बटोरी थी। वह इस प्रतियोगिता में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी (कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक) को हराने वाले पहले भारतीय भी बने, लेकिन दूसरे दौर में चीन के शांग जुनचेंग से हारकर बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
Tennis: Sumit Nagal achieved highest ranking of his career, Indian tennis star reached 95th position
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने हाल के दिनों में प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते सोमवार को जारी एटीपी एकल रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 95वीं रैंकिंग हासिल की। नागल की इससे पहले सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 97 थी। उन्होंने यह रैंकिंग फरवरी में एटीपी चैलेंजर स्तर की प्रतियोगिता चेन्नई ओपन जीतने के बाद हासिल की थी।
विज्ञापन


नागल ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बना कर सुर्खियां बटोरी थी। वह इस प्रतियोगिता में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी (कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक) को हराने वाले पहले भारतीय भी बने, लेकिन दूसरे दौर में चीन के शांग जुनचेंग से हारकर बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


चेन्नई ओपन जीत के बाद उन्होंने एटीपी 500 प्रतियोगिता (दुबई चैंपियनशिप) और एटीपी 1000 मास्टर्स (इंडियन वेल्स और मियामी) के अलावा दो अन्य चैलेंजर टूर्नामेंट भी खेले। इस दौरान हालांकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बंगलूरू चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचना रहा। नागल मौजूदा समय में मोरक्को के मराकेश में एक एटीपी 250 स्तर की प्रतियोगिता ‘ग्रैंड प्रिक्स हसन दो’ की तैयारी कर रहे हैं, जहां वह शुरुआती दौर में फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed