{"_id":"6676ca782bc5ab32e2017f1c","slug":"tennis-star-andy-murray-to-undergo-surgery-to-deal-with-back-injury-before-paris-olympics-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics : विंबलडन और पेरिस ओलंपिक में नहीं खेलेंगे मरे? पीठ की चोट से निपटने के लिए कराएंगे सर्जरी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics : विंबलडन और पेरिस ओलंपिक में नहीं खेलेंगे मरे? पीठ की चोट से निपटने के लिए कराएंगे सर्जरी
Sat, 22 Jun 2024 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 22 Jun 2024 06:28 PM IST
सार
मरे ने पीठ दर्द के कारण बुधवार को क्वींस क्लब में अपने दूसरे दौर के मैच को बीच में ही छोड़ दिया था, तब वह जॉर्डन थॉम्पसन से 1-4 से पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : Instagram
विस्तार
ब्रिटेन के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन और अगले महीने से शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में खेलना फिलहाल तय नहीं है मरे इन दोनों टूर्नामेंट में खेलने को लेकर कोई भी फैसला पीठ की चोट से निपटने के लिए होने वाली सर्जरी के बाद लेंगे। मरे ने पीठ दर्द के कारण बुधवार को क्वींस क्लब में अपने दूसरे दौर के मैच को बीच में ही छोड़ दिया था, तब वह जॉर्डन थॉम्पसन से 1-4 से पीछे चल रहे थे।
लगातार चोटिल हो रहे हैं मरे
ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने मुकाबले के शुरू होने से पहले ही अपने दाहिने पैर में परेशानी की शिकायत की थी। मरे पिछले कई साल से लगातार अलग-अलग चोट का सामना कर रहे हैं। दो बार के विंबलडन विजेता मरे ने इस साल के अंत में संन्यास लेने का संकेत दिया है। उनकी प्रबंधन टीम ने पुष्टि की कि शनिवार को उनकी सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई। ऑल इंग्लैंड क्लब (विंबलडन) में पहले दौर का खेल एक जुलाई से शुरू होगा।