टेनिस बॉल क्रिकेट ने अंकित सिंह को दिलाई पहचान, मिला पूर्वांचल एक्सप्रेस का तमगा
अगर आप भी क्रिकेट खेलते हैं और इसमें कॅरिअर बनाने के इच्छुक हैं तो टेनिस बॉल क्रिकेट के जरिये आप भी कमा सकते हैं अंकित सिंह की तरह नेम और फेम, जानने के लिए पढ़ें आगे
विस्तार
पेशे बहुत हैं और उनमें चुने जानें की योग्यताएं भी। लेकिन कुछ पेशे ऐसे हैं जहां आपको योग्यता बार बार साबित करनी होती है। ऐसा ही पेशा है खिलाड़ी का, जहां हर मैच उसकी योग्यता की परीक्षा लेता है। लेकिन जो इन परीक्षाओं में खरे उतरते हैं समाज में हर किसी की जुबान पर इन्हीं खिलाड़ियों का नाम होता है। ऐसे ही एक गेंदबाज हैं अंकित सिंह कल्की जिन्होंने कम उम्र में ही टेनिस बॉल क्रिकेट के जरिये पूर्वांचल में अपनी गेंदबाजी की बदौलत पूर्वांचल एक्सप्रेस का तमगा हासिल कर लिया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित फेफरा गांव में जन्में अंकित सिंह की स्लोअर गेंदबाजी को आज तक कोई बल्लेबाज पूरी तरह पढ़ नहीं सका। एक ही एक्शन में स्लोअर, मीडियम और फास्ट बॉलिंग का मिश्रण उन्हें इसी विधा के अन्य गेंदबाजों से अलग बनाता है।
अंकित टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से भी खेल चुके हैं। अंकित ने नजीब मुल्ला ट्रॉफी, मुंबई, सुप्रीमो कप, दुर्गापुर बिग बैश लीग, रत्नागिरी चैंपियन्स ट्रॉफी, राजनंदिनी कप और एलएएम ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाई है। आने वाले समय में अंकित दुबई, सऊदी अरब, कतर आदि में होने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। आज सिर्फ लेदर बॉल क्रिकेट ही नेम और फेम नहीं दिला रहा बल्कि टेनिस बॉ़ल क्रिकेट खेलकर युवा हर वर्ष लाखों कमा रहे हैं।
हर युवा के पास अंकित की तरह क्रिकेट में कॅरिअर बनाने का बेहतरीन मौका
अगर आप भी क्रिकेट खेलते हैं और अंकित सिंह की तरह क्रिकेट में अपना कॅरिअर बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपके लिए अमर उजाला और एलएलसी एक बेहतरीन अवसर लेके आये हैं। जिसके जरिये आप उत्तर प्रदेश में अपने प्रदर्शन का लोहा बनबा सकते हैं। दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला और एलएलसी मिलकर एलएलसीटेन10 क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके लिए राज्य के 10 शहरों में ट्रॉयल प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। तो ये मौका अपने हाथ से जाने न दें अभी इस लिंक पर LLCTEN10 विजिट कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
क्या है एलएलसीटेन10 लीग
एलएलसीटेन10 लीग 10-10 ओवर फॉर्मेट में आयोजित की जा रही है। जिसकी ट्रॉफी का कश्मीर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर व क्रिकेटर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान ने किया है। इस लीग में इरफान पठान, क्रिस गेल, ब्रेटली, हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी खेलने वाली टीमों को मेंटर करेंगे।
एलएलसीटेन10 से कैसे बनेगा क्रिकेट में कॅरिअर
एलएलसीटेन10 लीग के सभी मैचों का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। साथ ही अखबार और वेबसाइट में भी इसकी खबरें आपको पढ़ने को मिलेंगी। इस टूर्नामेंट पर क्रिकेट की राष्ट्रीय टीम, स्टेट लेवल टीम के चयनकर्ताओं की भी निगाह रहेगी। क्योंकि एलएलसीटेन10 टूर्नामेंट भारत के टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन से अधिकृत है। ट्रॉयल से टूर्नामेंट के मैचेज तक फेडरेशन के अधिकारी खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखेंगे।
- एलएलसीटेन10 में खेलने वाले हर खिलाड़ी का नीलामी के लिए बेस प्राइज 25 हजार रुपये होगा।
- टूर्नामेंट के टॉप 25 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के लिए ट्रॉयल देने का मौका मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में खेलने का मौका भी आपको मिलेगा। लीग में खेलने वाले टॉप प्लेयर इसके लिए भी ट्रॉयल दे सकते हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप एलएलसीटेन10 का हिस्सा बनना चाहते हैं तो www.llcten10.com पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। यहां आपको लीग के बारे में पूरी जानकारी, नियम व शर्ते भी पढ़ने को मिल जाएंगी।
कितनी टीमें ले रहीं हिस्सा
एलएलसीटेन10 लीग में तकरीबन 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा समय में 10 टीमों के नाम फाइनल हो चुके हैं। जोकि इस प्रकार हैं।
- कानपुर चीफ्स
- IIMT मेरठ इन्वेडर्स
- KRASA लखनऊ पैंथर्स
- वेंटकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद
- जीएल बजाज नोएडा सुपर स्ट्राइकर्स
- जीएल बजाज आगरा सुपर चैलेंजर्स
- बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी
- ब्रज वॉरियर्स आगरा
- काशी नाइट्स वाराणसी
- गाजियाबाद
एलएलसी से जुड़े बड़े ब्रांड
- एसजी स्पोर्ट्स
- नमस्ते इंडिया
- गैलेंट ग्रुप
- स्वीटी बाई एमआर ग्रुप
- बैधनाथ ग्रुप
- उत्कर्ष बैंक
- जीएल बजाज
- केरासा
- आईआईएमटी
- रेडचीफ
हर टीम में कितने खिलाड़ी होंगे
हर टीम में 16 खिलाड़ी चुने जाएंगे। जिसमें 10 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश और 6 खिलाड़ी यूपी से बाहर के राज्यों के होंगे। मेंटर, टीम प्रबंधन द्वारा चुने गई प्लेइंग इलेवन लीग, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में खेलेगी।
मैचेज के दौरान रहने, खाने-पीने की व्यवस्था करेगा एलएलसीटेन10 प्रशासन
जब खिलाड़ी नीलामी में टीमों द्वारा चुन लिये जाएंगे। उसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार टीमें एलएलसीटेन10 प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था में रुकेंगे। जहां उनके खाने, पीने, रहने की व्यवस्था होगी।
हर खिलाड़ी को मिलेगा सर्टिफिकेट
एलएलसीटेन10 खेलने वाले हर खिलाड़ी को टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।