{"_id":"62f2696f812f1e503d5c1b09","slug":"tennis-23-grand-slams-winner-serena-williams-will-retire-after-us-open-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Serena Williams: 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सेरेना विलियम्स लेंगी संन्यास, जानें कब खेलेंगी आखिरी मैच","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Serena Williams: 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सेरेना विलियम्स लेंगी संन्यास, जानें कब खेलेंगी आखिरी मैच
Tue, 09 Aug 2022 10:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:14 PM IST
सार
विलियम्स ने कहा कि वह साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहने के बारे में सोच रही हैं। सेरेना पहली बार 1999 में यूएस ओपन टूर्नामेंट जीती थीं।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स टेनिस से जल्द ही संन्यास लेंगी। इस दिग्गज खिलाड़ी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। विलियम्स ने बताया कि वह साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के बाद टेनिस को अलविदा कहने के बारे में सोच रही हैं। सेरेना पहली बार 1999 में यूएस ओपन टूर्नामेंट जीती थीं।
विलियम्स लंबे समय से अपने पुराने अंदाज में टेनिस नहीं खेल रही हैं। इसके अलावा वह लगातार टेनिस टूर्नामेंट भी नहीं खेल रही हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे रिटायर शब्द पसंद नहीं है। मैं इसे जीवन का विकास कहूंगी। मैं अगले पड़ाव के बारे में सोच रही हूं।'' 40 वर्षीय टेनिस दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "जीवन में एक समय आता है जब हमें एक अलग दिशा में आगे बढ़ने का फैसला करना होता है।"

- फोटो : सोशल मीडिया
'अब उलटी गिनती शुरू'
विलियम्स ने कहा, "जब आप किसी चीज से इतना प्यार करते हैं और उससे अलग होने की बारी आती है तो वह समय काफी कठिन होता है। अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुझे एक मां होने, अपने आध्यात्मिक लक्ष्यों और अंत में एक अलग रोमांचक सेरेना की खोज पर ध्यान केंद्रित करना है। मैं अगले कुछ हफ्तों में इसका आनंद लेने जा रही हूं।"

कैनेडियन ओपन में खेल रहीं सेरेना
सेरेना इस साल विम्बलडन ओपन में उतरी थीं, लेकिन पहले ही राउंड में बाहर हो गई थीं। उन्हें फ्रांस की हार्मोनी टैन ने शिकस्त दी थी। सेरेना फिलहाल कैनेडियन ओपन में खेल रही हैं। वह दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सेरेना ने पहले दौर में सोमवार को स्पेन की नूरिया डियाज को 6-3, 6-4 से हराया।

- फोटो : ट्विटर
सेरेना की ग्रैंड स्लैम जीत
| ग्रैंड स्लैम | कब जीतीं |
| ऑस्ट्रेलियन ओपन | 2003, 2005, 2007, 2009, 2010, 2015, 2017 |
| फ्रेंच ओपन | 2002, 2013, 2015 |
| विम्बलडन | 2002, 2003, 2009, 2010, 2012, 2015, 2016 |
| यूएस ओपन | 1999, 2002, 2008, 2012, 2013, 2014 |