फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tejaswin Shankar won gold for india in commonwealth games

कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में दिल्ली के तेजस्विन ने जीता गोल्ड

Tue, 08 Sep 2015 12:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Sep 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
Tejaswin Shankar won gold for india in commonwealth games

दिल्ली के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर के रिकॉर्ड प्रदर्शन सहित स्वर्णिम सफलता से भारत ने राष्ट्रमंडल युवा खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ बेहतरीन शुरुआत की।

विज्ञापन

तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में जबकि भारोत्तोलक जमजंग डेरू ने भारोत्तोलन के 56 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा तैराक सुप्रिय मंडल (2: 01.94) ने शुरुआती दिन 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक जीता।

विज्ञापन

पहले दिन भारत पांचवें स्थान पर है। पहले चार स्थानों पर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय लोदी रोड के 17 वर्षीय छात्र तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में 2.14 मीटर छलांग लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया।


प्रतियोगिता में पिछला रिकॉर्ड भारत के ही हरिशंकर राय का 2.13 मीटर का था जो उन्होंने 2004 में बनाया था। भारोत्तोलन में 17 साल के जमजंग डेरू ने 237 किग्रा वजन उठाया।


उन्होंने स्नैच में 102 और क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा भार उठाया। भारत की 25 सदस्यीय टीम आठ स्पर्धाओं में भाग लेगी।


पहले भी कई पदक जीत चुके हैं तेजस्विन 

इससे पहले तेजस्विन शंकर ने पिछले महीने हैदराबाद में नेशनल जूनियर फेडरेशन कप में 2,14 मीटर की ऊंचाई नापी थी।


भारत के इस उभरते हुए खिलाड़ी ने मई में दोहा में पहली एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।


उसके बाद जून में चीन के वुहान में हुई वर्ल्ड स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। जुलाई में कोलंबिया में हुई आईएएएफ यूथ चैंपियनशिप के कड़े मुकाबले में आठवें स्थान पर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed