{"_id":"62eae798b31a1a5b0f1ae94b","slug":"tejaswin-shankar-wins-india-first-high-jump-medal-bronze-in-commonwealth-games-first-track-and-field-medal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट
Thu, 04 Aug 2022 10:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:34 AM IST
सार
तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। वह बर्मिंघम रवाना होने के लिए भारतीय दल में शामिल होने वाले आखिरी नाम थे, लेकिन उन्होंने इस साल के इवेंट में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला पदक जीता है।
विज्ञापन
तेजस्विन शंकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत के पदकों का खाता खोला। तेजस्विन शंकर ने कांस्य के रूप में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला पदक जीता। इतना ही नहीं तेजस्विन किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए। पुरुषों के हाई जंप इवेंट के फाइनल में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले ही पहुंचे थे बर्मिंघम
तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। वह बर्मिंघम रवाना होने के लिए भारतीय दल में शामिल होने वाले आखिरी नाम थे, लेकिन उन्होंने ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला पदक जीता है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
बाद में मिली मंजूरी, रिप्लेसमेंट बने
तेजस्विन शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट के कहने पर तेजस्विन को राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गई थी। आखिर में तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड में घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। अब तेजस्विन ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिखा दिया है कि उन पर भरोसा करना व्यर्थ नहीं रहा।
पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में छठे स्थान पर रहे थे
तेजस्विन शंकर
- फोटो : social media
तेजस्विन 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में छठे स्थान पर रहे थे। हालांकि, बीते चार वर्षों में उन्होंने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। तेजस्विन ने इस पदक को जीतने के लिए अपनी जी जान लगा दी। आखिर में तेजस्विन ने स्वर्ण पर भी निशाना साधना चाहा। उन्होंने 2.28 मीटर जंप लगाने की कोशिश की और न्यूजीलैंड के हामिश केर को पीछे छोड़ना चाहा, लेकिन विफल रहे।
नेशनल रिकॉर्ड भी तेजस्विन के नाम
तेजस्विन के नाम हाई जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इस सीजन 2.27 मीटर का जंप भी लगाया है। वहीं, उनका पर्सनल बेस्ट 2.29 मीटर का है। हालांकि, फाइनल में वह इस प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे, लेकिन तेजस्विन ने इतिहास जरूर रच दिया। बर्मिंघम में फाइनल के दौरान शंकर ने अपने पहले प्रयासों में 2.10 मीटर, 2.15 मीटर, 2.19 मीटर और 2.22 मीटर की जंप लगाई।
न्यूजीलैंड के एथलीट ने जीता स्वर्ण
तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ ही कांस्य पदक पर अपना नाम लिखवा लिया, क्योंकि उनके दो कॉम्पिटीटर्स 2.25 मीटर की जंप लगाने में विफल रहे थे और तीन प्रयासों में भी वे ऐसा नहीं कर पाए थे। मेन्स हाई जंप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हामिश केर ने 2.25 मीटर के जंप के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ब्रैंडन स्टार्क ने रजत पदक जीता।