कोहली ब्रिगेड को दो टूक, श्रीलंका में नो बीवी नो गर्लफ्रेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया को सख्त निर्देश मिले है कि वह अपने साथ श्रीलंका टूर में बीवी या गर्लफ्रेंड न लेकर जाएं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पहला झटका देते हुए बोर्ड ने कहा है कि इससे पार्टनर के साथ क्रिकेटरों का ध्यान क्रिकेट में कम लगेगा।
वहीं, टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की फॉर्म इस वक्त चिंता का विषय बना हुआ है, इसके अलावा बीसीसीआई बांग्लादेश दौरे में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन से भी सबक लेकर चल रही है।
टीम में कई सीनियर क्रिकेटर बांग्लादेश दौर के बाद एक माह की छुट्टी के बाद वापसी कर रहे है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एक माह के दौरान क्रिकेटरों ने अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिताया है इसलिए अब उनको साथ में ले जाना कोई तर्कसंगत नहीं है।
रवि शास्त्री ने दिया टीम इंडिया को दूसरा 'झटका'
टीम इंडिया में इस वक्त कोई हेड कोच नहीं है। डंकन फ्लेचर वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के लिए अपनी सेवाएं समाप्त कर चुके है। इसके बाद रवि शास्त्री ही टीम के सर्वेसर्वा हैं।
लेकिन शास्त्री ने टीम के साथ श्रीलंका न जाकर कोहली ब्रिगेड को दूसरा झटका दिया है। दरअसल, शास्त्री इस वक्त इंग्लैंड में एशेज सीरीज में कमेंटरी में व्यस्त हैं। बीसीसीआई उन पर इस मसले में कोई कार्रवाई भी नहीं कर सकती। शास्त्री ने बीसीसीआई के इस दौरे के निश्चित होने से पहले ही एशेज का कांट्रेक्ट साइन कर दिया था।
हालांकि शास्त्री 12 अगस्त को गाले में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका पहुंच जाएंगे। भारतीय टीम श्रीलंका में 12 अगस्त से 1 सितंबर तक तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।