फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Team India is not dependent on virat kohli- Kapil dev

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत सिर्फ कोहली के भरोसे नहीं: कपिल

Sat, 13 May 2017 06:59 AM IST
amarujala.com, Submitted By: मुकेश झा
amarujala.com, Submitted By: मुकेश झा Updated Sat, 13 May 2017 06:59 AM IST
विज्ञापन
Team India is not dependent on virat kohli- Kapil dev
kapil dev

विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के मुताबिक आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान यदि विराट फॉर्म में नहीं भी रहे तो चिंता की कोई बात नहीं है। 1983 में विश्व कप अपने नाम करने वाले कपिल की नजर में टीम इंडिया केवल विराट कोहली पर निर्भर नहीं है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। जबकि इंग्लैंड में जून के पहले ही हफ्ते में वनडे मैचों की चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो जाएगी। कोहली के फॉर्म के सवाल पर कपिल ने कहा, ‘ क्या आपने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच देखा था। सभी लोग कह रहे थे कि यदि कोहली नहीं खेलते हैं तो टीम इंडिया हार जाएगी। लेकिन हम सभी जानते हैं कि क्या हुआ।
विज्ञापन


यह कहना अनुचित है कि भारत की संभावना केवल विराट पर निर्भर करती है, इससे अन्य खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है।’ मैडम तुसाद, दिल्ली की ओर से खुद की वैक्स की मूर्ति के अनावरण के मौके पर कपिल ने कहा टीम इंडिया में अपार क्षमता है, लेकिन बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि टीम अपनी रणनीति को किस तरह से अंजाम देती है। टीम संयोजन के सवाल पर कहा कि उन्हें चयनकर्ताओं की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में दूसरे कपिल देव के सवाल पर 58 वर्षीय कप्तान ने कहा, ‘यह असंभव है। हालांकि मेरी कामना है कि देश को 100 कपिल देव मिलें जो मुझसे अच्छे हों। भारत के पास इस समय आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे अच्छे ऑलराउंडर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed