{"_id":"66e265f289c515e0a44cac2da54c264b","slug":"team-india-defeat-australia-in-sultan-azlan-shah-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दिया जोर का झटका ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
टीम इंडिया ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दिया जोर का झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Apr 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा स्ट्राइकर निकिन थिमैया की हैट्रिक की बदौलत भारतीय टीम ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शनिवार को सुल्तान अजलान शाह कप में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अप्रत्याशित रूप से 4-2 से मात दे दी।
विज्ञापन
अब भारतीय टीम तीसरे से चौथे स्थान के लिए होने वाला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम खिताब की होड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी। टीम ने दबावमुक्त होकर खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम ज्यादातर समय पिछड़ी ही नजर आई। नए कोच पॉल वान एस की टीम के साथ यह पहली जीत रही। भारतीय टीम ने सभी चारों क्वार्टर में गोल किए। वीआर रघुनाथ (पहला मिनट), निकिन थिमैया (23, 32, 60) स्कोरर रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेनिएल बिएले (14) और मैट गोहडेस (53) ने गोल किए।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने पांच मैचों में सात अंक लिए। अब उसका तीसरे से चौथे स्थान के लिए रविवार को कोरिया या न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला होगा। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया से दिसंबर में चैंपियंस ट्रॉफी में हुई 1-2 की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
इस हार के साथ इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया का अजेय अभियान भी टूट गया। फाइनल से पहले यह टीम के लिए अलार्म है।