फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tamil Nadu ready to host Khelo India Games, Prime Minister Modi will inaugurate on this day

Khelo India Games: तमिलनाडु खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार, प्रधानमंत्री मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

Thu, 18 Jan 2024 11:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Jan 2024 11:40 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री स्टालिन की मौजूदगी में खेलों का उद्घाटन करेंगे। 19 से 31 जनवरी तक 5,500 से अधिक एथलीट 26 प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेंगे।

विज्ञापन
Tamil Nadu ready to host Khelo India Games, Prime Minister Modi will inaugurate on this day
खेलो यूथ इंडिया गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शुक्रवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के उद्घाटन के लिए मंच पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने गुरुवार को कहा कि 19 से 31 जनवरी तक 5,500 से अधिक एथलीट 26 प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेंगे। इस मेगा आयोजन के माध्यम से सरकार को 2022 में 44वें चेन्नई शतरंज ओलंपियाड के आयोजन से हासिल की गई शानदार सफलता और प्रसिद्धि को दोहराने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री स्टालिन की मौजूदगी में खेलों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, जूडो, भारोत्तोलन, स्क्वैश, तीरंदाजी, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, साइकिलिंग, जिमनास्टिक, तैराकी, टेनिस, शूटिंग, योग, कुश्ती आदि सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के मुकाबले चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर और मदुरै में आयोजित किए जाएंगे। तमिलनाडु के पारंपरिक खेल सिलंबम को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इतिहास में पहली बार डेमो खेल के रूप में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed