{"_id":"674c6332f80ca9f501038dd3","slug":"syed-modi-international-2024-indian-male-badminton-player-lakshya-sen-won-singles-final-title-2024-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Syed Modi International: 31 मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य सेन की जीत, सिंगापुर के शटलर को 21-6, 21-7 को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Syed Modi International: 31 मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य सेन की जीत, सिंगापुर के शटलर को 21-6, 21-7 को हराया
Sun, 01 Dec 2024 06:53 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:53 PM IST
सार
रविवार को खेले गए फाइनल मैच में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 31 मिनट तक चले मुकाबले में 21-6, 21-7 से हराया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक की निराशा के बाद लक्ष्य सेन ने दमदार वापसी करते हुए सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 31 मिनट तक चले मुकाबले में 21-6, 21-7 से हराया। यह पहला मौका है जब लक्ष्य ने इस खिताब पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
लक्ष्य का कोई जवाब नहीं
शुरुआती मुकाबलों की तरह पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने फाइनल में भी अपना दबदबा कायम करते हुए पहली बार सैयद मोदी बैडमिंटन का खिताब अपने नाम किया। लक्ष्य ने अपने दमदार प्रदर्शन से मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। दूसरी ओर सिंगापुर के चौथी वरीय खिलाड़ी जिया हेंग जेसन तेह कहीं से भी रंग में नहीं दिखे। लक्ष्य ने मुकाबला 21-7, 21-7 से हराते हुए पुरुष एकल खिताब पर कब्जा जमाया।

कांस्य पदक मैच में मिली थी हार
इससे पहले लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक में खेलते दिखे थे। कांस्य पदक के मुकाबले में उन्हें मलयेशिया के ली जी जिया ने 13-21, 21-16, 21-11 से हराया था। लक्ष्य इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करवाने से चूक गए थे।