फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Swiss Open: PV Sindhu in the final of Swiss Open badminton, HS Prannoy will also play the title match

Swiss Open: पीवी सिंधू स्विस ओपन बैडमिंटन के फाइनल में, प्रणय भी खेलेंगे खिताबी मुकाबला

Sun, 27 Mar 2022 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Mar 2022 11:11 AM IST
सार

प्रणय पांच साल बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने 2017 में यूएस ओपन जीता था। फाइनल में सिंधू का सामना रविवार को थाईलैंड की बुसानन से होगा।

विज्ञापन
Swiss Open: PV Sindhu in the final of Swiss Open badminton, HS Prannoy will also play the title match
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व विश्व चैंपियन भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और एच एस प्रणय ने यहां स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्रमश: महिला और पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन


दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने थाईलैंड की सुपानिदा केटेथांग को 79 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 21-18, 15-21, 21-19 से पराजित किया। प्रणय ने इंडोनेशिया के दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी एंथोनी सिनिसुका गिनटिंग को 21-19, 19-21, 21-18 से हराया। 
विज्ञापन


This country is a joke': HS Prannoy slams Arjuna Award selection - The  Statesman
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएस प्रणय

प्रणय पांच साल बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने 2017 में यूएस ओपन जीता था। फाइनल में सिंधू का सामना रविवार को थाईलैंड की बुसानन से होगा। प्रणय की टक्कर हमवतन किदांबी श्रीकांत और इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। 

विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को 21-19, 19-21, 22-20 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed