फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   suresh raina sign a new contract for three years

रैना ने छोड़ा धोनी का साथ, 35 करोड़ में किया करार

Tue, 28 Jul 2015 04:47 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
suresh raina sign a new contract for three years

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने टीम इंडिया के मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त की

विज्ञापन

कंपनी को बॉय-बॉय कर दिया। वह अब नई कंपनी के साथ 35 करोड़ रुपए में जुड़ गए है।

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, खुद को धोनी के दोस्त मानने वाले अरुण पांडे की कंपनी रिती स्पोर्ट्स को अलविदा कह दिया है। बताया यह भी गया है कि धोनी भी एक वक्त उस कंपनी में सहमालिक के तौर पर जुड़े थे।

हालांकि उन्होंने जल्द ही कंपनी की पार्टनरशिप छोड़ दी थी। रैना ने आईओएस कंपनी से नया करार किया है। इसकी समय सीमा तीन साल है। उल्लेखनीय है कि रिती कंपनी को लेकर धोनी विवाद में भी आए थे।

विज्ञापन

धोनी से अभी भी पीछे ही है रैना

suresh raina sign a new contract for three years

टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह के दोस्त की कंपनी छोड़ने के बाद भी सुरेश रैना उनसे विज्ञापन की कमाई में काफी पीछे है। धोनी का इस वक्त 20 ब्रांड्स के साथ करार है।

हाल ही में फोर्ब्स के ताजा रिपोर्ट में सबसे धनी खिलाड़ियों की सूची में धोनी को टॉप 100 खिला‌ड़ियों में भी जगह मिली थी। वहीं, लदंन स्कूल ऑफ मॉर्केटिंग की स्टडी के अनुसार मार्केटबल वैल्यू के मामले में धोनी दुनिया के 100 एथलीटों में नौंवां स्थान है।

आईओएस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरव तोमर ने बातचीत में बताया कि रैना मीडिया के बीच काफी शर्मीले हैं। हालांकि उनके साथ काम करना हमारे लिए काफी अच्छा अनुभव रहेगा। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रैना इस वक्त टीम इंडिया के टॉप 5 क्रिकेटरों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed