फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   suresh raina miss his wife

पत्नी से मिलने को रैना की बेकरारी बढ़ी, ट्विटर पर जताया प्यार

Thu, 21 May 2015 05:25 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
suresh raina miss his wife

चेन्नई सुपरकिंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना को इनदिनों अपनी पत्नी की याद सता रही है। हो भी क्यों न। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं जो जिनके हर मैच में उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा स्टेडियम पहुंच जाती है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं कोहली तो ड्रेसिंग रुम में भी अनुष्का को बुलाने से नहीं कतराते। हालांकि उनकी इस हरकत पर बीसीसीआई उन्हें लताड़ भी चुका है। बीसीसीआई ने सख्त निर्देश जारी किए है कि खिलाड़ियों या स्टाफ मैंबर्स के अलावा ड्रेसिंग रुम में कोई नहीं आएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज रैना को पत्नी प्रियंका की जुदाई भारी पड़ रही है। 4 अप्रैल को प्रियंका संग परिणय सूत्र में बंधे रैना 4 दिन बाद ही आईपीएल में व्यस्त हो गए। अपनी पत्नी के साथ ज्यादा समय न बिता पाने पर रैना की बैचेनी का अंदाजा उनके ट्विटर से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना ने लिखा, अब और इंतजार नहीं होता

suresh raina miss his wife

सुरेश रैना इन दिनों प्रियंका को काफी मिस कर रहे हैं। उन्होंने ‌ट्वीट कर अपनी बातों का इजहार किया है। बुधवार देर रात ट्वीट कर रैना ने लिखा, " मेरी मोहब्बत तुम्हे देखने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। " ट्वीट के अलावा रैना ने यह फोटो भी डाली है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर फाइनल के लिए एक-दूसरे के ‌खिलाफ मैदान में उतरेंगी। इस मैच का विनर 24 मई को मुंबई के खिलाफ आईपीएल खिताब के लिए भिड़ेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed