पत्नी से मिलने को रैना की बेकरारी बढ़ी, ट्विटर पर जताया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपरकिंग्स के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना को इनदिनों अपनी पत्नी की याद सता रही है। हो भी क्यों न। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं जो जिनके हर मैच में उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा स्टेडियम पहुंच जाती है।
इतना ही नहीं कोहली तो ड्रेसिंग रुम में भी अनुष्का को बुलाने से नहीं कतराते। हालांकि उनकी इस हरकत पर बीसीसीआई उन्हें लताड़ भी चुका है। बीसीसीआई ने सख्त निर्देश जारी किए है कि खिलाड़ियों या स्टाफ मैंबर्स के अलावा ड्रेसिंग रुम में कोई नहीं आएगा।
दूसरी ओर चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज रैना को पत्नी प्रियंका की जुदाई भारी पड़ रही है। 4 अप्रैल को प्रियंका संग परिणय सूत्र में बंधे रैना 4 दिन बाद ही आईपीएल में व्यस्त हो गए। अपनी पत्नी के साथ ज्यादा समय न बिता पाने पर रैना की बैचेनी का अंदाजा उनके ट्विटर से लगाया जा सकता है।
रैना ने लिखा, अब और इंतजार नहीं होता
सुरेश रैना इन दिनों प्रियंका को काफी मिस कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी बातों का इजहार किया है। बुधवार देर रात ट्वीट कर रैना ने लिखा, " मेरी मोहब्बत तुम्हे देखने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। " ट्वीट के अलावा रैना ने यह फोटो भी डाली है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर फाइनल के लिए एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। इस मैच का विनर 24 मई को मुंबई के खिलाफ आईपीएल खिताब के लिए भिड़ेगा।
Can't wait to see u my love ❤ ✈ pic.twitter.com/OtL9aUprMb
— Suresh Raina (@ImRaina) 20-मई-2015