फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   suresh raina had fun about ms dhoni

सुरेश रैना ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उड़ाया 'मजाक'

Tue, 08 Sep 2015 04:15 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
suresh raina had fun about ms dhoni

टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर सुरेश रैना और टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यारी जगजाहिर है। दोनों मैदान के अंदर और बाहर आपस में हंसी-मजाक करते ही रहते हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ और ही है।

विज्ञापन

फिलहाल क्रिकेट के बिजी शेड्यूल से अल्पविराम लेकर रैना ऑफ द फील्ड सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'मेरठिया गैंगस्टर' में एक रोमांटिक गाना गया।

विज्ञापन

गाना तक कोई बात नहीं लेकिन जब आप सुनेंगे कि रैना ने टीम इंडिया के वनडे कप्तान और अपने पक्के दोस्त महेंद्र सिंह धोनी का मजाक बनाया तो चौंक जाएंगे। एक टीवी शो में जब महेंद्र सिंह धोनी को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने उनका मजाक ही बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बनाया रैना ने धोनी का मजाक

suresh raina had fun about ms dhoni

टीम इंडिया में बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना बीते रविवार को मशहूर अभिनेता अनुपम खेर के चर्चित टीवी शो में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने अनुपम के हर सवाल का जवाब दिया।


सवालों के बीच में अनुपम ने रैना से महेंद्र ‌सिंह धोनी के बारे में पूछा। रैना ने कहा धोनी ''कॉमेडी ऑफ टीम इंडिया'' हैं। रैना यहीं नहीं रुके। आगे जानिए रैना ने क्यों कहा धोनी को कॉमेडी ऑफ टीम इंडिया.....

रैना ने बताया धवन को 'डाकू' बोलते हैं धोनी

suresh raina had fun about ms dhoni

अनुपम खेर के टीवी शो में बातचीत के दौरान सुरेश रैना ने कहा कि महेंद्र ‌सिंह धोनी कॉमेडी ऑफ टीम इंडिया हैं क्योंकि वह ड्रेसिंग रुम में ऐसी-ऐसी बातें बोल देतें है कि हंसते-हंसते पेट दर्द हो जाता है।


रैना ने बताया कि मैदान के अंदर धोनी बेहद शांत और गंभीर दिखाई देते हैं। लेकिन ड्रेस‌िंग रुम में पहुंचते ही धोनी कभी भी ऐसी बात बोल सकते हैं कि टीम बिना हंसे नहीं रह सकती।


रैना ने आगे कहा कि जब धवन बल्लेबाजी करने उतरते हैं और धोनी उन्हें अक्सर 'डाकू' (मूंछों की वजह से) कहते हैं।


हालांकि रैना ने धोनी की तारीफ भी की और कहा कि जब 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे में धोनी की बेटी पैदा हुई थी तो सभी ने उनसे कहा कि आपको वापस लौटना चाहिए। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि पहले देश, फिर परिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed