फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sunil Chhetri said India is ready to correct the mistake made against Bangladesh

Sunil Chhetri: 'बांग्लादेश के खिलाफ की गई गलती को सुधारने के लिए तैयार भारत', स्ट्राइकर सुनील छेत्री का बयान

Sun, 25 May 2025 06:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 25 May 2025 06:50 PM IST
सार

भारत को 25 मार्च को शिलांग में एशियाई कप क्वालिफाइंग के तीसरे चरण में ग्रुप सी के अपने शुरुआती मैच में निचली रैंकिंग वाली बांग्लादेश ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया था।

विज्ञापन
Sunil Chhetri said India is ready to correct the mistake made against Bangladesh
सुनील छेत्री - फोटो : AIFF

विस्तार

करिश्माई भारतीय स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने रविवार को कहा कि उनकी टीम 2027 एशियाई कप के क्वालीफाइंग दौर प्रतियोगिता में इस साल मार्च बांग्लादेश के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ में की गई गलतियों को सुधारने के लिए बेताब है।भारत को 25 मार्च को शिलांग में एशियाई कप क्वालिफाइंग के तीसरे चरण में ग्रुप सी के अपने शुरुआती मैच में निचली रैंकिंग वाली बांग्लादेश ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

'हमने देश को निराश किया'
इस परिणाम ने टीम के मुख्य कोच मनोलो मार्केज को नाराज कर दिया था। भारत अपना दूसरा मैच 10 जून को कॉव्लून में हांगकांग से खेलेगा। छेत्री ने कहा कि हांगकांग के खिलाफ मैच टीम के लिए खुद को सुधारने का मौका होगा।
छेत्री ने कहा, 'बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद हमारे मन में यह भावना थी कि हमने खुद को और देश को निराश किया है। जब मैंने रीप्ले देखा, तो मुझे लगा कि हम एक टीम के तौर पर और भी बहुत कुछ कर सकते थे। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलते हुए तालिका में बढ़त हासिल करने का यह एक बड़ा अवसर था। हमें कई चीज़ें बेहतर तरीके से करनी चाहिए थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

40 वर्षीय दिग्गज ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से जारी विज्ञप्ति में कहा, 'उस मैच से सिर्फ एक अंक हासिल करने का दोष मुझे लगता है कि हम खिलाड़ियों को ही मिलना चाहिये। हमने उसके बारे में बात की है। हमने मैच के वीडियो देखे हैं और अपनी गलतियों को सुधारने का इंतजार कर रहे हैं।'

भारतीय टीम फिलहाल यहां अभ्यास कर रही है और टीम चार जून को थाईलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए 28 मई को पथुम थानी के लिए रवाना होगी। बांग्लादेश के खिलाफ परिणाम से मार्केज ने यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर उन्हें महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना है तो टीम को बहुत सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन

'हमें सुधार करने की जरूरत'
बांग्लादेश के खिलाफ मैच का जिक्र करते हुए मार्केज ने कहा, 'हमें बहुत सुधार करने की जरूरत है क्योंकि मुझे लगा कि टीम पिछले सत्र को छोड़कर हर फीफा विंडो में आगे बढ़ रही थी। सच है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए हमें कुछ अहम खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिली। लेकिन हम अपने खराब प्रदर्शन को लेकर कोई बहाना नहीं बना रहे हैं। हमें इस बात से अवगत होना चाहिए कि हांगकांग में हमारा मैच काफी चुनौतीपूर्ण होगा। हमारे पास तैयारी करने और जीत कर तीन अंक हासिल करने की कोशिश करने का समय है।'

भारत को 2027 एशियाई कप क्वालिफाइंग तीसरे दौर के ग्रुप सी में बांग्लादेश, हांगकांग और सिंगापुर के साथ रखा गया है। घरेलू और दूसरे टीम के घर में कुल छह मैच खेलने के बाद केवल शीर्ष टीम ही महाद्वीपीय टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए क्वालिफाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed