फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sunil Chhetri comes out of international retirement to play in FIFAs March window know details

Sunil Chhetri: पूर्व कप्तान सुनील छेत्री का बड़ा एलान, संन्यास से करेंगे वापसी, इस टूर्नामेंट में आएंगे नजर

Thu, 06 Mar 2025 09:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Mar 2025 09:22 PM IST
सार

भारत एएफसी एशियाई कप 2027 के क्वालिफायर के अपने तीसरे दौर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। यह मैच 25 मार्च को खेला जाएगा। 40 वर्षीय छेत्री ने जून 2024 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
Sunil Chhetri comes out of international retirement to play in FIFAs March window know details
सुनील छेत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास से वापसी का फैसला किया है। वह मार्च में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के दौरान राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते दिखेंगे। भारत एएफसी एशियाई कप 2027 के क्वालिफायर के अपने तीसरे दौर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। यह मैच 25 मार्च को खेला जाएगा। 40 वर्षीय छेत्री ने जून 2024 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल खेला था करियर का आखिरी मुकाबला
40 वर्षीय छेत्री ने पिछले साल जून में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला था। कुवैत के खिलाफ फीफा क्वालिफायर के लिए खेले गए मुकाबले में वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे। यह मैच 0-0 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। छेत्री ने संन्यास के बाद फैंस को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा- जिन्होंने मुझे वीडियो में देखा है, जिन्होंने मेरे ऑटोग्राफ लिए हैं और मेरे पुराने समर्थकों, मैं सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं। ये 19 साल आप सभी के बिना संभव नहीं थे।

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं सुनील
सुनील ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल (94) करने वाले चौथे खिलाड़ी है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेसी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में  पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed