{"_id":"6217bdc10465d5774a522ba2","slug":"strandja-memorial-tournament-boxer-sumit-loses-in-first-round-anamika-also-loses","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रेंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में पहुंचीं निखत और नीतू, पक्का किया भारत का पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
स्ट्रेंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में पहुंचीं निखत और नीतू, पक्का किया भारत का पदक
Thu, 24 Feb 2022 11:09 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:09 PM IST
सार
अनामिका बुधवार को अंतिम आठ मुकाबले में अल्जीरिया की रौमेसा बौलेम से 1-4 से हारकर बाहर हो गई। अब तक भारत की तरफ से केवल नंदिनी (81+) ही पदक पक्का कर पाई हैं।
विज्ञापन
निखत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 73वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (52 किग्रा) और नीतू (48 किग्रा) अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गईं।
निखत ने इंग्लैंड की चार्ली डाविजन पर और नीतू ने इटली की राब्रेटा बोनाटी पर दोनों खिलाड़ियों ने 5-0 से विजय हासिल की। इन दोनों खिलाड़ियों के सेमीफाइनल में प्रवेश करने से भारत के टूर्नामेंट में तीन पदक हो जाएंगे। मंगलवार को नंदिनी (81+) ने देश के लिए पहला पदक पक्का किया था।
सुमित और अनामिका की पहले दौर में हार
उधर, भारतीय मुक्केबाजों सुमित कुंडू (75 किग्रा) और अनामिका (50 किग्रा) को अपने शुरुआती दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। सुमित प्री क्वार्टर फाइनल में मौजूदा विश्व और यूरोपीय चैंपियन यूक्रेन के अलेक्सांद्र खेजनियाक से 0-5 से हार गए। अनामिका अंतिम आठ मुकाबले में अल्जीरिया की रौमेसा बौलेम से 1-4 से हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन
रूस ने यूक्रेन पर बृहस्पतिवार को हमला किया। इस बारे में भारतीय दल के एक सदस्य ने कहा, ‘फिलहाल सैन्य संघर्ष का असर यहां नहीं दिख रहा है। यूक्रेन के मुक्केबाज स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। वजन करवाने का कार्य सुबह पूरा कर लिया गया है।’