{"_id":"6213d11cba526267fd3676c8","slug":"strandja-memorial-boxing-tournament-sumit-beats-silver-medalist-dzhambulat-bizhamov-three-indian-boxers-out-in-first-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रेंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट: सुमित ने सिल्वर मेडलिस्ट को हराया, भारत के तीन मुक्केबाज पहले दौर में बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
स्ट्रेंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट: सुमित ने सिल्वर मेडलिस्ट को हराया, भारत के तीन मुक्केबाज पहले दौर में बाहर
Mon, 21 Feb 2022 11:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:21 PM IST
सार
सीनियर स्तर पर अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करते हुए मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सुमित ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी पर 5-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सुमित कुंडु
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय मुक्केबाज सुमित कुंडु(75 किग्रा) ने बुल्गारिया के सोफिया में 73वें स्ट्रेंड्जा मेमोरियल में टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रूस के झामबुलात बिझामोव को हराकर शानदार शुरुआत की जबकि तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों को अपने पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।
सीनियर स्तर पर अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करते हुए मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन सुमित ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी पर 5-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। दूसरे दौर में उनके सामने यूक्रेन के अलेक्जेंडर खिज्नियाक की चुनौती होगी।
नरेंद्र बेरवाल (92 किग्रा से अधिक), वरिंदर सिंह (60 किग्रा) और लक्ष्य चाहर (86 किग्रा) हालांकि अपने शुरुआती दौर में हार गए। नरेंद्र को स्पेन के अयूब गद्दा द्रिसी ने 3-2 से हराया, जबकि वरिंदर और चाहर रूस के आर्तुर सुभखानकुलोव और शरबुतदीन अतएव से क्रमश: 5-0 और 4-1 के अंतर से हार गए।
विज्ञापन
आकाश की टक्कर जर्मनी के डेनियल से
यूरोप के सबसे पुराने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार भारतीय मुक्केबाज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पुरुषों के वर्ग में शुरुआती दौर में बाई हासिल करने वाले आकाश सांगवान (67 किग्रा) अपने दूसरे दौर के मुकाबले में जर्मनी के मुक्केबाज डेनियल क्रोटर से भिड़ेंगे।
शिक्षा (54 किग्रा) का सामना मौजूदा एशियाई चैंपियन कजाखस्तान की दीना झोलामन से होगा। उनके अलावा नीतू (48 किग्रा) और अनामिका (50 किग्रा) भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। 36 देशों के 450 से अधिक मुक्केबाज टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। पिछली बार भारत ने इस टूर्नामेंट में दो पदक जीते थे। दीपक कुमार ने रजत और नवीन बूरा ने कांस्य पदक जीता था।