{"_id":"85a3b047ff9d6119b553495765a975ea","slug":"srikanth-kidambi-defeat-in-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बेहद करीब पहुंच कर हार गए श्रीकांत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
जीत के बेहद करीब पहुंच कर हार गए श्रीकांत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी को रविवार को 1,20, 000 अमेरिकी डॉलर के इंडोनेशियाई मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्हें स्थानीय खिलाड़ी टामी सुगियार्तो ने तीन गेम तक चले मुकाबले में शिकस्त दी।
लगभग एक घंटे चले फाइनल मुकाबले में श्रीकांत को पहला गेम जीतने के बावजूद 21-17, 13-21, 22-24 से हार का सामना करना पड़ा।
इस सीजन में स्विस ओपन और इंडिया सुपर सीरीज जीतने वाले दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत की सुगियार्तो के खिलाफ चार मैचों में तीसरी हार है। दोनों खिलाड़ियों को शुरुआत में जूझना पड़ा।
विज्ञापन
श्रीकांत ने हालांकि पहले गेम में मध्यांतर तक 11-8 की बढ़त बना ली। श्रीकांत ने इसके बाद कुछ शॉट नेट पर उलझाए जिससे सुगियार्तो ने 13-13 के स्कोर से बराबरी पा ली।
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद बैकहैंड रिटर्न और दमदार स्मैशों से 17-13 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी को 20-15 पर गेम प्वाइंट मिला। सुगियार्तो ने दो गेम प्वाइंट बचाए लेकिन इसके बाद शॉट बाहर मारकर गेम श्रीकांत को दे दिया।
दूसरे गेम में सुगियार्तो ने तेज शुरुआत की और जल्द ही 8-2 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक सुगियार्तो 11-6 से आगे थे।
उसके बाद सुगियार्तो ने बेहतर खेल दिखाते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। निर्णायक गेम में भी उतार-चढ़ाव हुआ लेकिन इंडोनेशियाई खिलाड़ी मैच जीतने में सफल रहा।