फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sreeram Balaji and Rohan Bopanna`s tennis Men`s doubles pair wants fruitful performance in Paris Olympics

Paris Olympics: बालाजी के सामने बोपन्ना के भरोसे पर खरा उतरने की चुनौती, मिलकर करना चाहेंगे दमदार प्रदर्शन

Fri, 26 Jul 2024 07:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Jul 2024 07:08 PM IST
सार

बोपन्ना ने बालाजी की काबिलियत पर अपार भरोसा दिखाया और उन्हें पेरिस ओलंपिक के लिए अपना जोड़ीदार चुना। इसलिए बालाजी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के साथ बड़े मंच का दबाव महसूस नहीं करना अहम है।

विज्ञापन
Sreeram Balaji and Rohan Bopanna`s tennis Men`s doubles pair wants fruitful performance in Paris Olympics
बालाजी-बोपन्ना - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने पुरुष युगल के लिए एन श्रीराम बालाजी को अपना जोड़ीदार चुना था। बोपन्ना की तुलना में बालाजी इतने अनुभवी नहीं हैं, लेकिन उनके सामने बोपन्ना के भरोसे पर खरा उतरने की चुनौती होगी। बालाजी अपनी बातों या काम से किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते और अब वह अपने जोड़ीदार बोपन्ना को भी निराश नहीं करना चाहेंगे। 
विज्ञापन

बोपन्ना-बालाजी ने किया कड़ा अभ्यास 
बोपन्ना ने बालाजी की काबिलियत पर अपार भरोसा दिखाया और उन्हें पेरिस ओलंपिक के लिए अपना जोड़ीदार चुना। इसलिए बालाजी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के साथ बड़े मंच का दबाव महसूस नहीं करना अहम है। उन्हें अपने खेल में सहज होने और अपना स्वाभाविक खेल खेलने की जरूरत है। दोनों को तैयारियों के लिए दो टूर्नामेंट में खेलना था लेकिन वे उमग एटीपी टूर्नामेंट में नहीं खेले। हालांकि, बोपन्ना और बालाजी ने इस समय का इस्तेमाल पेरिस ओलंपिक की टेनिस स्पर्धाओं के स्थल रोलां गैरों पर अभ्यास करने के लिए किया जिससे दोनों को एक-दूसरे के खेल और मजबूत पक्ष को बेहतर ढंग से जानने में मदद मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'बालाजी को प्रोत्साहित करते रहेंगे बोपन्ना'
भारतीय टेनिस टीम के साथ आए कोच बालाचंद्रन ने कहा,  पिछले कुछ दिन एक-दूसरे के बारे में जानने के बारे में रहे हैं। बालाजी थोड़े शर्मिले हैं। इस स्तर पर बोपन्ना को मुझसे कोचिंग की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बालाजी सहज रहें और आत्मविश्वास से भरे रहें। अगर वह अहम मौके पर असहज हो गए तो क्या होगा? 
विज्ञापन

बालाचंद्रन पिछले दो वर्षों में बालाजी के साथ काम कर चुके हैं, उन्होंने कहा, वह हर काम परफेक्ट तरीके से करना चाहते हैं और बोपन्ना एक शानदार मेंटर हैं। अगर बालाजी कोई गलती भी करते हैं या अगर वह अभ्यास में अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो भी बोपन्ना उससे ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। अगर वह नाराज भी होते हैं तो भी वह जाहिर नहीं करेंगे। वह बालाजी को प्रोत्साहित करते रहेंगे और उसका मार्गदर्शन करते रहेंगे। यह एक शानदार नेतृत्वकर्ता की निशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed