फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Squash: Anahat wins Scottish Junior Open Under-19 title, Subhashish becomes champion among boys

Squash: अनहत ने जीता स्कॉटिश जूनियर ओपन अंडर-19 का खिताब, लड़कों में सुभाशीष बने चैंपियन

Sun, 31 Dec 2023 10:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 10:06 PM IST
सार

भारत के सुभाशीष चौधरी ने लड़कों के अंडर-15 फाइनल में हमवतन शिवेन अग्रवाल को 5-11, 11-4, 6-11, 11-8, 11-5 से मात दी जबकि श्रेष्ठ अय्यर ने लड़कों के अंडर-13 फाइनल में श्रेयांश जाह को 11-8, 11-8, 3-11, 11-8 से पराजित किया।

विज्ञापन
Squash: Anahat wins Scottish Junior Open Under-19 title, Subhashish becomes champion among boys
अनहत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अनहत सिह ने शानदार प्रदर्शन करके एडिनबर्ग में हुए 2023 स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश में बालिका अंडर-19 खिताब जीत लिया। अनहत ने फाइनल में घरेलू प्रबल दावेदार रोबिन मैकअल्पाइन पर 11-6, 11-1, 11-5 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


दिल्ली की इस खिलाड़ी के लिए यह शानदार वर्ष रहा जिसमें उन्होंने अंडर-19 और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का दोहरा खिताब जीता तथा एशियाई खेलों और शुरुआती एशियाई मिश्रित युगल चैंपियनशिप दोनों में अभय सिंह के साथ मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


भारत के सुभाशीष चौधरी ने लड़कों के अंडर-15 फाइनल में हमवतन शिवेन अग्रवाल को 5-11, 11-4, 6-11, 11-8, 11-5 से मात दी जबकि श्रेष्ठ अय्यर ने लड़कों के अंडर-13 फाइनल में श्रेयांश जाह को 11-8, 11-8, 3-11, 11-8 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष वरीय भारतीय आद्या बुधिया ने बालिका अंडर-13 फाइनल और शीर्ष वरीय प्रभव बजोरिया ने लड़कों के अंडर-11 फाइनल में जीत हासिल की। दिव्यांशी जैन अंडर-11 वर्ग में उप विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed