फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Update: Indias campaign ends in World Athletics Relay mens and mixed teams fail to qualify

Sports Update: भारत का विश्व एथलेटिक्स रिले में अभियान समाप्त, पुरुष और मिश्रित टीमें क्वालिफाई करने से चूकीं

Sun, 11 May 2025 11:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 11 May 2025 11:15 PM IST
सार

दो हीट में से प्रत्येक में शीर्ष तीन टीम ने 13 से 21 सितंबर को होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।

विज्ञापन
Sports Update: Indias campaign ends in World Athletics Relay mens and mixed teams fail to qualify
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत का विश्व एथलेटिक्स रिले में अभियान निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया। देश की पुरुष चार गुणा 400 मीटर और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीम इस साल के अंत में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने से चूक गईं।
विज्ञापन


संतोष कुमार तमिलारासन, रूपल चौधरी, थेन्नारसु कयालविझी विशाल और सुभा वेंकटेशन की मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीम ने तीन मिनट 14.81 सेकेंड का समय निकालकर दूसरी हीट नंबर में चौथा स्थान हासिल किया। दो हीट में से प्रत्येक में शीर्ष तीन टीम ने 13 से 21 सितंबर को होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन


जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, थेक्किनालिल साजी मनु और रिंस जोसेफ की पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर चौकड़ी ने खराब प्रदर्शन किया और 3:04.49 के समय के साथ सातवें स्थान पर रही। पुरुष और महिला चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर तथा मिश्रित चार गुणा 400 मीटर में शीर्ष 14 टीमें टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में क्वालिफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक स्पर्धा में बचे दो स्थान के लिए क्वालीफिकेशन अवधि (25 फरवरी 2024 से 24 अगस्त 2025) के दौरान सूची में शीर्ष स्थान के आधार पर दिए जाएंगे। भारत अब इन दो बची टीमों में शामिल होने की उम्मीद करेगा और क्वालीफिकेशन विंडो के दौरान स्पर्धाओं में बेहतर समय दर्ज करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed