{"_id":"f86a2f2c-9c75-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sports-ministry-will-give-10-lakh-rupees-to-each-olympians-who-got-good-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में दिल जीतने वाले खिलाड़ी होंगे मालामाल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
ओलंपिक में दिल जीतने वाले खिलाड़ी होंगे मालामाल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडल जीतो और रुपया पाओ, भारतीय खिलाड़ी अब तक इसी सच्चाई पर चलते आ रहे हैं। लेकिन अब उन खिलाड़ियों पर भी रुपयों की बरसात होने जा रही है, जिन्होंने ओलंपिक में पदक तो नहीं जीते लेकिन सम्मानजनक स्थान जरूर हासिल किया।
विज्ञापन
खेल मंत्रालय पहली बार ऐसे खिलाड़ियों को जबरदस्त कैश अवार्ड देने जा रहा है। लंदन ओलंपिक में चौथे से 12वें स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को मंत्रालय की ओर से 10-10 लाख रुपये का कैश अवार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लंदन में पदक जीतने वाले छह खिलाड़ियों सुशील कुमार, विजय कुमार, गगन नारंग, साइना नेहवाल, योगेश्वर दत्त, मैरीकॉम को मंत्रालय पहले ही मोटा कैश अवार्ड दे चुका है। लेकिन तत्कालीन खेल मंत्री अजय माकन ने इस अवार्ड को देने के दौरान यह भी कहा था कि लंदन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना पड़ेगा। उन्हें भी कैश अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
पैरालंपिक खिलाड़ियों को भी पुरस्कार
हालांकि माकन जा चुके हैं और खेल मंत्रालय अब जितेंद्र सिंह के पास है। लेकिन उन्होंने पूर्व खेल मंत्री के शब्दों को रखते हुए उनकी इस घोषणा को पूरा करने का निर्णय ले लिया है। सिर्फ ओलंपिक ही नहीं बल्कि पैरालंपिक खेलों में भी चौथे से 12वें स्थान पर रहने वाले विकलांग खिलाड़ियों को भी 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। खेल मंत्री जल्द ही एक समारोह में इन खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
लंदन ओलंपिक में चार से 12वें स्थान पर रहने वाले 12 खिलाड़ी हैं। इनमें पदक से चूके चौथे स्थान पर रहने वाले शूटर जयदीप कर्माकर, 11वें स्थान पर रहने वाले रोंजन सोढी, हीना सिद्धू (12वां स्थान), पहलवान अमित कुमार (दसवां स्थान), डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया (सातवां स्थान), विकास गौड़ा (आठवां स्थान), पदचालक केटी इरफान (दसवां स्थान), 800 मीटर की सेमीफाइनलिस्ट टिंटू लूका, क्वार्टरफाइनलिस्ट शटलर पी कश्यप, वेटलिफ्टर सोनिया चानू (सातवां स्थान), क्वार्टर फाइनलिस्ट बॉक्सर एल देवेंद्रो सिंह के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह का नाम शामिल है।
विजेंदर ने अब तक अगले सप्ताह होने वाले इस समारोह में आने की सूचना साई को नहीं दी है। इनके अलावा सात पैरालंपिक खिलाड़ियों को कैश अवार्ड दिया जाएगा।