फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   sports ministry sends wrestlers to Romania for special training camp and competition

Wrestling: खास ट्रेनिंग के लिए छह पहलवान रोमानिया पहुंचे, 15 दिन की तैयारी के बाद एशियाई खेलों में दिखाएंगे दम

Fri, 11 Aug 2023 01:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 01:00 PM IST
सार

भारत के जिन पहलवानों को खेल मंत्रालय ने खास ट्रेनिंग के लिए रोमानिया भेजा है, वह सभी पहलवान ग्रीको रोमन स्टाइल के हैं और सभी को एशियाई खेलों में भाग लेना है।
 

विज्ञापन
sports ministry sends wrestlers to Romania for special training camp and competition
मैच के दौरान भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवान ज्ञानेन्द्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों से पहले भारतीय खेल मंत्रालय ने छह ग्रीको रोमन स्टाइल पहलवानों को खास ट्रेनिंग के लिए रोमानिया भेजा है। ये सभी पहलवान 15 दिन तक खास तैयारी करने के बाद एशियाई खेलों में भारत के लिए अपना दम दिखाएंगे। खेल मंत्रालय अपनी खास योजना 'असिस्टेंट एनएसएफ स्कीम' के जरिए खिलाड़ियों को अपने खर्चे पर विदेशों में खास ट्रेनिंग के लिए भेजता है और ये पहलवान भी इसी योजना के तहत रोमानिया भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


पहलवानों के साथ सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य भी रोमानिया गए हैं। यहां पहलवान ट्रेनिंग के साथ ही प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे। इससे एशियाई खेलों से पहले उनकी मैच प्रैक्टिस भी होगी और तैयारी बेहतर होगी। ग्रीको-रोमन स्टाइल के पहलवान 18 से 20 अगस्त तक आयन कॉर्नियानु और लैडिस्लाऊ साइमन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


भारतीय पहलवान 15 दिन तक रोमानिया में रहेंगे और इस दौरान होने वाला पूरा खर्च खेल मंत्रालय वहन करेगा। इसमें टीम के प्रशिक्षण में लगने वाला खर्च, बोर्डिंग/आवास, हवाई किराया, वीजा और जेब खर्च भी शामिल है। भारत के जिन पहलवानों को रोमानिया भेजा गया है, उनमें एक 'टॉप्स स्कीम' के जरिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा और दो पहलवानों ने खेलों इंडिया गेम्स के जरिए राष्ट्रीय दल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई खेलों का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच चीन के हांग्झू शहर में होगा।
 
रोमानिया दौरे के लिए ग्रीको-रोमन पहलवान
नाम वजन (किग्रा)
ज्ञानेन्द्र 60
नीरज 67
विकास 77
सुनील कुमार 87
नरिंदर चीमा 97
नवीन 130
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed