फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Ministry made special preparations for National Sports Day

National Sports Day: खेल दिवस होगा खास, जम्मू से पोर्ट ब्लेयर तक होगी धूम, जानें खेल मंत्रालय की योजना

Tue, 23 Aug 2022 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 23 Aug 2022 10:23 PM IST
सार

देश को ओलंपिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक दिलाने वाले वर्तमान और गुजरे जमाने के नामी खिलाडिय़ों के साथ मिलकर खेल मंत्रालय 29 अगस्त से राष्ट्रीय खेल दिवस : आओ खेलें मुहिम शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
Sports Ministry made special preparations for National Sports Day
निकहत जरीन बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस अब औपचारिकता नहीं रहेगा। खेल दिवस को अब खास बनाया जा रहा है। देश को ओलंपिक, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक दिलाने वाले वर्तमान और गुजरे जमाने के नामी खिलाडिय़ों के साथ मिलकर खेल मंत्रालय 29 अगस्त से राष्ट्रीय खेल दिवस : आओ खेलें मुहिम शुरू करने जा रहा है। 
विज्ञापन


इस मुहिम के तहत हिमा दास, अमित पंघाल, निकहत जरीन, भाविना पटेल, मुरली श्रीशंकर जैसे पदक विजेता खेल दिवस पर जम्मू से पोर्ट ब्लेयर स्कूलों का दौरा कर बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित करेंगे और खेल दिवस मनाएंगे। खास बात यह है कि इस बार से खेल दिवस पर शुरू हो रही परंपरा आने वाले वर्षों में राज्य सरकारों के साथ मिलकर आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


खेल मंत्री अनुराग, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी जुड़ेंगे
खेल मंत्रालय इस बार देश भर में 200 से अधिक स्थानों पर एक साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने जा रहा है। स्कूलों में जाकर खेल दिवस मनाने वाले पदक विजेताओं के साथ खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक उस दिन बात कर उनके अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही आओ खेलें मुहिम के तहत सभी देशवासियों से अपने जीवन में आधा से एक घंटे तक खेलों को किसी भी रूप में अपनाने की अपील करेंगे। श्रीशंकर केरल में, निकहत जरीन तेलंगाना में, तुलिका मान गुडग़ांव में, हिमा दास गुवहाटी में, अमित पंघाल सोनीपत में और भाविना पटेल गांधीनगर के स्कूल जाकर खेल दिवस मनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकारों को खेल दिवस मनाने को कहा गया
केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को भी धूमधाम से खेल दिवस मनाने के लिए कहा है। हर राज्य के साथ टाई अप किया जा रहा है। राज्यों को कहा गया है कि स्कूल, सरकारी दफ्तरों में चाहें कहीं भी खेल दिवस पर पूरे भारत के साथ जुड़कर राष्ट्रीय स्तर का अभियान चलाया जाए। यही नहीं साई की ओर से सभी क्षेत्रीय सेंटरों, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस, साई सेंटरों के अलावा खेलो इंडिया से देश भर में जुड़ी लगभग 500 अकादमियों में एक साथ धूमधाम से खेल दिवस मनाने का कहा गया है। यही नहीं साई भी इस बार दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और फन गेम्स आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed