{"_id":"648c5ebe14ce6da51e088bc5","slug":"sports-ministry-increased-athletes-and-support-staff-allowance-by-66-percent-to-250-dollar-per-day-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports Ministry: खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, विदेशी दौरे का भत्ता 66 फीसदी बढ़ा, हर दिन के लिए मिलेंगे 250 डॉलर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sports Ministry: खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, विदेशी दौरे का भत्ता 66 फीसदी बढ़ा, हर दिन के लिए मिलेंगे 250 डॉलर
Fri, 16 Jun 2023 06:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2023 06:38 PM IST
सार
विदेशी दौरों पर खर्च के लिए सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को हर दिन रहने और खाने के खर्च के लिए 250 डॉलर (20,481 रुपये) मिलेंगे। पहले यह राशि 150 डॉलर थी, जिसे 66 फीसदी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय युवा कल्याण और खेल मंत्रालय ने देश के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। खेल मंत्रालय ने विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मिलने वाले खर्च में 66 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। पहले भारतीय खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को विदेशी दौरे पर रहने और खाने के लिए हर दिन 150 डॉलर (12,288 रुपये) मिलते थे। अब इसमें 66 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। अब विदेशी दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ को हर दिन खर्च के लिए 250 डॉलर (20,481 रुपये) मिलेंगे।
खेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि नए नियमों के अनुसार अब विदेशी दौरे पर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ हर दिन 250 डॉलर तक खर्च कर सकेंगे। विदेशी दौरों पर खिलाड़ियों को सपोर्ट स्टाफ को मिलने वाले खर्च की ऊपरी सीमा में 66 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। यह राशि सिर्फ उन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को मिलेगी, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जाएंगे। मंत्रालय ने यह भी बताया है कि खेल मंत्रालय की योजना के तहत राष्ट्रीय खेल संघों को सहायता प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को यह सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए नहीं है योजना
यह योजना क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए नहीं है, क्योंकि क्रिकेट के खिलाड़ियों का खर्च बीसीसीआई उठाता है। क्रिकेट के खिलाड़ी विदेशी दौरों पर अपने साथ परिवार भी ले जा सकते हैं और इसका खर्च भी बीसीसीआई ही उठाता है। विश्व कप में भी टीम इंडिया के खिलाड़ी परिवार के साथ विदेशी दौरों पर जाते हैं। क्रिकेटर्स के विदेशी दौरों पर हर दिन होने वाला खर्च 250 डॉलर से कहीं ज्यादा होता है।

Under the newly revised norm, athletes and support staff travelling for approved competitions abroad (foreign exposures) will now be entitled to USD 250 per day, which is an increase of 66% from an earlier norm of USD 150 per day: Ministry of Youth Affairs and Sports
— ANI (@ANI) June 16, 2023