फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Minister Mandaviya said- India will present its claim for 2030 Youth Olympics, know what PT Usha said

Olympics: खेल मंत्री मंडाविया बोले- भारत 2030 युवा ओलंपिक के लिए पेश करेगा दावेदारी, जानें पीटी उषा क्या बोलीं

Sun, 08 Sep 2024 11:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 08 Sep 2024 11:38 AM IST
सार

मंडाविया ने यहां एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की 44वीं महासभा के अवसर पर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 2030 में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाने जा रहे हैं, लेकिन हमारा ध्यान 2036 ओलंपिक की मेजबानी पर है।'

विज्ञापन
Sports Minister Mandaviya said- India will present its claim for 2030 Youth Olympics, know what PT Usha said
मंडाविया और पीटी उषा - फोटो : ANI

विस्तार

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा कि भारत 2030 में होने वाले युवा ओलंपिक के लिए बोली लगाने के लिए तैयार है, जो 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। वर्ष 2030 में पांचवें युवा ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। मंडाविया ने यहां एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की 44वीं महासभा के अवसर पर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 2030 में होने वाले युवा ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाने जा रहे हैं, लेकिन हमारा ध्यान 2036 ओलंपिक की मेजबानी पर है।'
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने ओसीए महासभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज 44वीं ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया महासभा के संयोजक के रूप में आपके सामने खड़ा होना एक बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य है। भारत ने हमेशा ओलंपिक मोमेंट और इससे जुड़ी खेल भावना का गहरा सम्मान किया है। हमें नई दिल्ली में इस महासभा की मेजबानी करने पर बहुत गर्व है।'
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'मोदीजी के नेतृत्व में हमने क्रिकेट विश्व कप, फुटबॉल अंडर-17 विश्व कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया।' युवा ओलंपिक 2023 की मेजबानी हासिल करने के लिए भारत के अलावा पेरू, कोलंबिया, मैक्सिको, थाईलैंड, मंगोलिया, रूस, यूक्रेन, बोस्निया और हर्जेगोविना भी दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed