फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sports Awards: Shooter Anjum gets Arjuna, Hockey coach Sarpal gets Dronacharya Award

Sports Awards: निशानेबाज अंजुम को अर्जुन, हॉकी कोच सरपाल को मिला द्रोणाचार्य अवार्ड

Wed, 17 May 2023 10:35 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 17 May 2023 10:35 PM IST
सार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिवंगत टेनिस खिलाड़ी नरेश कुमार के लिए उनकी पोती को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया। 
 

विज्ञापन
Sports Awards: Shooter Anjum gets Arjuna, Hockey coach Sarpal gets Dronacharya Award
अंजुम को अवॉर्ड देते अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत पदक जीतने वाली अंजुम मौद्गिल को अर्जुन अवार्ड और हॉकी कोच सरपाल सिंह, टेनिस के दिग्गज दिवंगत नरेश कुमार की पोती शिवानी मीरचंदानी को द्रोणाचार्य अवार्ड दिया। खेल मंत्रालय की ओर से इन तीनों को पुरस्कार दिए जाने की घोषणा काफी पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन निजी कारणों से तीनों राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार ग्रहण नहीं किए। इस दौरान नरेश कुमार का निधन भी हो गया।
विज्ञापन


अंजुम को 2019 में अर्जुन, नरेश कुमार को 2020 और सरपाल सिंह को 2021 में द्रोणाचार्य अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई थी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सादे समारोह में अंजुम को अर्जुन और सरपाल सिंह को द्रोणाचार्य अवार्ड की ट्राफी दी। इस दौरान खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी भी मौजूद थीं। नरेश कुमार लंबे समय तक भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान रहे। वह विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed