फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Special Olympics World Winter Games India finishes campaign with 33 medals wins eight gold

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल: भारत ने 33 पदक के साथ खत्म किया अभियान, जीते आठ स्वर्ण

Sun, 16 Mar 2025 06:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 16 Mar 2025 06:02 PM IST
सार

विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत ने अपना अभियान कुल 33 पदकों के साथ खत्म किया। इनमें आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

विज्ञापन
Special Olympics World Winter Games India finishes campaign with 33 medals wins eight gold
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने अंतिम दिन चार स्पर्धाओं में 12 पदक जीतकर इटली के तूरिन में चल रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में अपना अभियान कुल 33 पदकों के साथ खत्म किया। भारत ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karun Nair: घरेलू क्रिकेट की फॉर्म IPL में भी बरकरार रखना चाहते हैं नायर, दिल्ली को खिताब दिलाने की जताई इच्छा    
विज्ञापन

स्नोशूइंग में भारत ने पहले जीते गए छह पदक में चार और पदक जोड़े। वासु तिवारी, शालिनी चौहान और तान्या ने 25 मीटर स्नोशूइंग स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि जहांगीर ने इसी वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। अल्पाइन स्कीइंग वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें राधा देवी और निर्मला देवी ने इंटरमीडिएट स्लालोम (क्रमशः एफ01 और एफ04) में रजत पदक जीते जबकि अभिषेक कुमार ने नोविस स्लालोम (एम02) में एक और रजत पदक हासिल किया।

आकृति ने क्रॉस कंट्री स्कीइंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर क्लासिकल टेक्नीक (एफ02 वर्ग) में कांस्य पदक जीता। फ्लोरबॉल स्पर्धा में भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता। भारत ने स्नोशूइंग और अल्पाइन स्कीइंग में 10-10 पदक जीते जबकि स्नोबोर्डिंग में छह पदक हासिल किए। शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग और फ्लोरबॉल ने देश को क्रमशः चार, दो और एक पदक दिलाया।

ये भी पढ़ें: Australian GP: लैंडो नौरिस ने जीती ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री, सात बार के चैंपियन लुइस हेमिल्टन 10वें स्थान पर 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed