रियलिटी शो होस्ट करेंगे पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब नई भूमिका में सामने आने वाले हैं। वह एक रियलिटी शो होस्ट करेंगे। वैसे गांगुली इससे पहले टेलीविजन शो 'दादागिरी' से पहले ही छोटे पर्दे पर कदम रख चुके हैं।
गांगुली के नए टेलीविजन शो होस्ट करने की जानकारी और किसी ने नहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दी। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर शो का पोस्टर लांच पोस्ट किया।
इस नए टेलीविजन शो का नाम 'एगिये बंगला- अपनी जोखोन इंट्रीप्रेनीयूर' है। इस शो को बंगाल सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सीएम ममता के कहने पर गांगुली भी यह शो करने को राजी हो गए हैं।
इसलिए खास है यह टीवी शो
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मनाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शो होस्ट करने में अपनी हामी भर ली है। वह फिलहाल बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अलावा बीसीसीआई की स्पेशल कमेटी का हिस्सा हैं।
रविवार को अपने फेसबुक पेज पर शो के संबंध में जानकारी देते हुए ममता बनर्जी ने लिखा कि शो का मकसद युवा लोगों को बिजनेस आइडिया और जागृति करना है।
वह आगे लिखती हैं कि इस खास शो के लिए सरकार को ऐसे चेहरे की जरुरत थी जिससे लोग प्रभावित भी हो, इसलिए सरकार की पहली पसंद सौरव गांगुली ही थे।