{"_id":"6335cf5877f5f062596d0547","slug":"snooker-championship-indian-players-have-a-great-start-dhwaj-defeats-asian-champion-mojayani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snooker Championship: भारतीय खिलाड़ियों की शानदार शुरुआत, ध्वज ने एशियाई चैंपियन मोजयानी को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Snooker Championship: भारतीय खिलाड़ियों की शानदार शुरुआत, ध्वज ने एशियाई चैंपियन मोजयानी को हराया
Thu, 29 Sep 2022 10:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:31 PM IST
सार
पंकज आडवाणी ने भी शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले दो मुकाबले जीत लिए। लीबिया के मोहम्मद एमीश और एंखतूवशिन बात ओशिर को समान स्कोर 4-0 से हराया।
विज्ञापन
ध्वज हरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में भारत के ध्वज हरिया ने उलटफेर करते हुए एशियाई चैंपियन ईरान के सियावोश मोजयानी को पहले मुकाबले में 4-2 से पराजित कर दिया। मोजयानी ने कल ही फाइनल में गत विजेता आमिर सरोख को 5-4 से हराकर एशियाई खिताब जीता था।
ध्वाज ने शुरुआत में बनाई 3-0 की बढ़त
क्वालालंपुर (मलयेशिया) में खेली जा रही चैंपियनशिप में ध्वज ने मुकाबले की शुरुआत शानदार ढंग से की। उन्होंने पहले तीन फ्रेम आसानी के साथ जीत लिए। बेस्ट ऑफ सेवन फ्रेम के मुकाबले में ध्वज की 3-0 की बढ़त उनके दबदबे की कहानी कह रहा था, लेकिन मोजयानी ने हार नहीं मानीं उन्होंने वापसी करते हुए अगले दो फ्रेम जीत लिए। मोजयानी ने पांचवें फ्रेम में 43 का ब्रेक लगाया। छठे फ्रेम में भी वह मजबूत स्थिति में थे, लेकिन गुलाबी गेंद पर चूक गए। जिसका ध्वज ने फायदा उठाया और फ्रेम अपने नाम कर 4-2 से मैच जीत लिया।
पंकज आडवाणी ने जीते पहले दो मुकाबले
पंकज आडवाणी ने भी शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले दो मुकाबले जीत लिए। लीबिया के मोहम्मद एमीश और एंखतूवशिन बात ओशिर को समान स्कोर 4-0 से हराया। गत विजेता लक्ष्मण रावत, कमल चावला, बृजेश दमानी और एस श्रीकृष्णा ने भी अपने पहले मुकाबले 4-2, 4-2, 4-1, 4-0 से जीते।