{"_id":"62cfb3e7146d416d9b77a02d","slug":"singapore-open-2022-pv-sindhu-reached-the-quarter-finals-of-singapore-open-hs-prannoy-defeated-world-no-4-chou-tien-chen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Singapore Open 2022: लगातार तीसरे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, प्रणय ने वर्ल्ड नंबर-4 को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Singapore Open 2022: लगातार तीसरे टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, प्रणय ने वर्ल्ड नंबर-4 को हराया
Thu, 14 Jul 2022 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Jul 2022 04:59 PM IST
सार
प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने वियेतनाम की वर्ल्ड नंबर-59 थुई लिन गुयेन को मुश्किल मैच में तीन गेम तक चले मुकाबले में 19-21, 21-19, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु और एचएस प्रणय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु सिंगापुर ओपन सुपर 500 बैडमिंटन सीरीज के महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने वियतनाम की वर्ल्ड नंबर-59 थुई लिन गुयेन को मुश्किल मैच में तीन गेम तक चले मुकाबले में 19-21, 21-19, 21-18 से हराया। वहीं, एचएस प्रणय भी अंतिम आठ में जगह बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
सिंधु को वियतनाम की गुयेन ने कड़ी चुनौती दी और पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे और तीसरे गेम में भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गुयेन हार मानने को तैयार नहीं थीं। हालांकि, आखिरी कुछ क्षणों में सिंधु ने बेहतर खेल दिखाते हुए दोनों गेम और मैच अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की हान युवेय से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, पुरुषों में सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-19 प्रणय ने वर्ल्ड नंबर चार और तीसरी वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोऊ तियेन चेन को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 14-21, 22-20, 21-18 से हरा दिया। यह मुकाबले एक घंटे और नौ मिनट तक चला। यह प्रणय की चोऊ तियेन पर पिछले तीन हफ्तों में दूसरी जीत रही। क्वार्टर फाइनल में 29 साल के प्रणय का सामना जापान के कोदई नाराओका से होगा।
मेन्स सिंगल्स के पिछले राउंड में किदांबी श्रीकांत को अपने प्रदर्शन से चौंकाने वाले मिथुन मंजूनाथ का सफर सिंगापुर ओपन में समाप्त हो गया। उन्हें आयरलैंड के नहात गुयेन ने कड़े मुकाबले में 10-21, 21-18, 16-21 से हरा दिया। वहीं, महिला सिंगल्स में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफन को चौंकाने वाली भारत की अष्मिता चालीहा भी अगले राउंड में नहीं पहुंच सकीं। उन्हें चीन की हान युवेय ने 9-21, 13-21 से हरा दिया।
आज भारत की दिग्गज शटलर और दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट साइना नेहवाल भी प्री-क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी। वहीं, मेन्स डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी चुनौती पेश करेगी।
आज भारत की दिग्गज शटलर और दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट साइना नेहवाल भी प्री-क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी। वहीं, मेन्स डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी भी चुनौती पेश करेगी।