फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Simranjit Kaur becomes professional boxer, signs contract with Roy Jones Jr and Mandeep Jangra

Sports Update: सिमरनजीत कौर पेशेवर मुक्केबाज बनीं, रॉय जोन्स जूनियर और मनदीप जांगड़ा के साथ किया अनुबंध

Wed, 21 May 2025 04:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 May 2025 04:42 PM IST
सार

मार्च में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 65 किग्रा वर्ग में उपविजेता रहीं सिमरनजीत इस साल पेशेवर बनने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज है। इससे पहले विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता निशांत देव और अमित पंघाल पेशेवर सर्किट से जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Simranjit Kaur becomes professional boxer, signs contract with Roy Jones Jr and Mandeep Jangra
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज सिमरनजीत कौर पेशेवर बनने वाले भारतीय मुक्केबाजों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं। एशियाई चैंपियनशिप की दो बार की पदक विजेता 29 साल की सिमरनजीत ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पूर्व अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज रॉय जोन्स जूनियर और भारतीय पेशेवर मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा से अनुबंध करके पेशेवर मुक्केबाजी से जुड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन


मार्च में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 65 किग्रा वर्ग में उपविजेता रहीं सिमरनजीत इस साल पेशेवर बनने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज है। इससे पहले विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता निशांत देव और अमित पंघाल पेशेवर सर्किट से जुड़ चुके हैं। इससे पहले 2008 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंदर सिंह, विकास कृष्ण, सरिता देवी और नीरज गोयत भी पेशेवर बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed