फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   shubham jaglan won junior world golf tournament

दूधवाले के बेटे ने जीता जूनियर वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप

Sat, 18 Jul 2015 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jul 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
shubham jaglan won junior world golf tournament

हरियाणा में दूध का काम करने वाले एक ग्रामीण के बेटे शुभम जगलान ने वेल्क रिसोर्ट फाउंटेन कोर्स में जूनियर वर्ल्ड गोल्फ चैंपियनशिप जीतकर बेहतरीन उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


दस साल के शुभम ने वन स्ट्रोक से बाजी मारी। तीन दिन का उनका स्कोर सेवन अंडर पार 179 रहा जोकि अन्य गोल्फरों से बेहतर था। इस तरह अपने आयु वर्ग में वह जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बन गए।
विज्ञापन


तीन राउंड में उन्होंने 13 बर्डी लगाई। इनमें से पांच तो शुक्रवार को फाइनल के दौरान लगाई थीं। इसी प्रदर्शन ने उन्हें विजेता बनाया। वर्ना दूसरे राउंड की समाप्ति पर वह संयुक्त रूप से बढ़त पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी शुभम ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन तब उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। इस बार कड़े संकल्प के साथ उन्होंने चैंपियन बनकर दिखाया।

शुभम की सफलता में गोल्फ फाउंडेशन का बड़ा योगदान है जहां अर्जुन अवार्डी और एशियाई खेलों के गोल्ड मैडलिस्ट अमित लूथरा ने शुभम को आगे बढ़ने में बहुत मदद की। फाउंडेशन ने ही सबसे पहले शुभम की प्रतिभा को पहचान कर उसे आगे बढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed