{"_id":"63f651ae20bdab78d60f7eec","slug":"shooting-world-cup-aishwarya-pratap-won-gold-in-50m-three-position-defeating-austrian-player-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shooting World Cup: ऐश्वर्य प्रताप ने 50 मीटर थ्री पोजीशन में जीता स्वर्ण, ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Shooting World Cup: ऐश्वर्य प्रताप ने 50 मीटर थ्री पोजीशन में जीता स्वर्ण, ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी को हराया
Wed, 22 Feb 2023 11:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:02 PM IST
सार
शुरुआती दिनों में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल में तैयारियां करने वाले ऐश्वर्य ने पिछले वर्ष चांगवान विश्वकप में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
ऐश्वर्य तोमर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा विश्वकप में शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए चौथा स्वर्ण पदक जीता। 50 मीटर थ्री पोजीशन में मध्यप्रदेश के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बुधवार को स्वर्ण पदक जीता। ऐश्वर्य ने फाइनल में ऑस्ट्रिया के अलेक्जेंडर शिमिर्ल को 16-6 से पराजित किया।
शुरुआती दिनों में मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल में तैयारियां करने वाले ऐश्वर्य ने पिछले वर्ष चांगवान विश्वकप में भी स्वर्ण पदक जीता था। 406.4 के स्कोर के साथ वह रैंकिंग राउंड में दूसरे स्थान पर थे, जबकि शिमिर्ल 407.9 के स्कोर के साथ शीर्ष पर थे।
हालांकि क्वालिफाइंग में नीलिंग, प्रोन, स्टैंडिंग निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐश्वर्य 588 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे। अखिल श्योराण ने 587 का स्कोर किया। वह दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे, लेकिन पदक नहीं जीत सके