{"_id":"6335ccc8f989983150020a0b","slug":"shiv-thakran-wins-wbc-asia-continent-boxing-title-defeats-adil-hafeez-of-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing: शिव ठाकरान ने डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप खिताब जीता, मलयेशिया के आदिल हफीज को दी मात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Boxing: शिव ठाकरान ने डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप खिताब जीता, मलयेशिया के आदिल हफीज को दी मात
Thu, 29 Sep 2022 10:20 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:20 PM IST
सार
ठाकरान 2016 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे और उनका रिकॉर्ड 16-3 है जिसमें आठ नॉकआउट मैच शामिल है।
विज्ञापन
शिव ठाकरान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के सुपर मिडिलवेट मुक्केबाज शिव ठाकरान ने यहां मलयेशिया के आदिल हफीज को नॉकआउट में हराकर डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप में खिताब अपने नाम किया।
भारतीय मुक्केबाज ने आठ दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करके एशियाई पेशेवर मुक्केबाजी सर्किट में सनसनी फैलाई। ठाकरान ने बाद में कहा, ‘तीन महीने पहले जब यह मुकाबला तय किया गया था तब किसी को भी विश्वास नहीं था कि मैं छठे दौर तक भी जा पाऊंगा नॉकआउट तो दूर की बात रही। कई लोगों ने मुझे पहले ही हारा हुआ मान लिया था क्योंकि मैंने एक साल से भी अधिक समय से कोई मुकाबला नहीं लड़ा था।’ ठाकरान 2016 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे और उनका रिकॉर्ड 16-3 है जिसमें आठ नॉकआउट शामिल है।