एक साल के जोरावर को बैटिंग सीखा रहे धवन, देखें वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के मिस्टर 'गब्बर' शिखर धवन ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने बेटे को बैटिंग कराना सीखा रहे हैं।
धवन ने 2012 में बंगाली मूल की आयशा मुखर्जी के साथ शादी की थी। शादी से पहले धवन और आयशा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट भी कर रहे थे। दरअसल, धवन और आयशा की मुलाकात हरभजन सिंह के जरिए सोशल मीडिया में हुई थी।
2014 के शुरुआत में आयशा ने एक लड़के को जन्म दिया। धवन के बेटे का नाम जोरावर है और वह अभी सिर्फ एक साल के ही हैं। धवन ने सोशल मीडिया में जोरावर के साथ जो वीडियो शेयर की है वह काफी मजाकिया है।
देखें वीडियो
शिखर धवन द्वारा सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट में वह अपने बेटे जोरावर के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं। वीडियो में पहले धवन हाथ उठाकर शॉट लगा रहे हैं तो देखा-देखी जोरावर भी इसे दोहरा रहे हैं।