फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Serie A Inter Milan beat Spezia 3-0 Romelu Lukaku team in second place in the points table

Serie A: इंटर मिलान ने स्पेजिया को 3-0 से हराया, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रोमेलू लुकाकू की टीम

Sun, 21 Aug 2022 11:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान Published by: रोहित राज Updated Sun, 21 Aug 2022 11:27 PM IST
सार

लुकाकू ने लाउटेरो मार्टिनेज (35 वां मिनट)और हेकन (52वां मिनट) को गोल करने में मदद की। टीम के लिए तीसरा गोल 82वें मिनट में जोकिन कोरिया ने किया। 

विज्ञापन
Serie A Inter Milan beat Spezia 3-0 Romelu Lukaku team in second place in the points table
इंटर मिलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेल्जियम के रोमेलू लुकाकू की मदद से इंटर मिलान ने सीरी ए में अपने घरेलू मैच में स्पेजिया को 3-0 से हरा दिया। लुकाकू ने लाउटेरो मार्टिनेज (35 वां मिनट)और हेकन (52वां मिनट) को गोल करने में मदद की। टीम के लिए तीसरा गोल 82वें मिनट में जोकिन कोरिया ने किया। 
विज्ञापन


इंटर मिलान ने शुरुआत से ही मैच पर दबदबा बना लिया लेकिन गोल के लिए घरेलू दर्शकों को 35वां मिनट तक इंतजार करना पड़ा। लुकाकू ने क्रॉस पर अर्जेंटीनी मार्टिनेज को हेडर की मदद से गेंद दी जिस पर उन्होंने गोल करने में देरी नहीं की।  टीम के दूसरे गोल पर उन्होंने एक खिलाड़ी को छकाया और गेंद स्क्रीनियर को दी जिन्होंने रिटर्न पास हेकन को दिया जिन्होंने गोल करने में गलती नहीं की।
विज्ञापन


रियल मैड्रिड की जीत में मोदरिज, बेंजेमा और विनसियस के गोल 
दूसरी ओर, क्रोएशिया के लुका मोदरिच ने रियल मैड्रिड को ला लिगा में सेल्टा विगो के खिलाफ 4-1 की जीत में 41वें मिनट में एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की। अन्य गोल करीम बेंजेमा (14वां मिनट), विनसियस जूनियर (56) और फेडरिको वेलवेरडे (66) ने किए। सेल्टा का एकमात्र गोल इयागो ने 23वें मिनट में पेनाल्टी पर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदरिच का प्रदर्शन क्लब के समर्थकों के लिए राहत है क्योंकि वह ब्राजील के कैसेमिरो की जगह भरने को तैयार नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले ही कैसेमिरो ने एलान किया है कि वह रियल मैड्रिड को छोड़कर मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल होने जा रहे हैं। वह पिछले एक दशक से टीम के साथ जुड़े थे। मोदरिच के खेल को सेल्टा के समर्थकों ने भी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed