फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Satwik-Chirag pair reached the finals of Thailand Open, now they will compete with Chen Bo Yang-Liu Yi

Thailand Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची, अब चेन बो यांग-लियू यी से होगी टक्कर

Sat, 18 May 2024 06:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 18 May 2024 06:52 PM IST
सार

भारत की शीर्ष पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन में मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप पर सीधे गेम में जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

विज्ञापन
Satwik-Chirag pair reached the finals of Thailand Open, now they will compete with Chen Bo Yang-Liu Yi
सात्विक-चिराग की जोड़ी - फोटो : BAI Media

विस्तार

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल ने शनिवार को जीत दर्ज की। इस जोड़ी ने चीनी ताइपे के लू मिंग-चे और तांग काई-वेई की जोड़ी पर आसान जीत हासिल की। इसी के साथ सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग को सुपर 500 स्तर के इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को जीतने में महज 35 मिनट का समय लगा। उन्होंने 21-11 21-12 से आसान जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी के सामने खिताबी मुकाबले में चेन बो यांग और लियू यी की जोड़ी की चुनौती होगी। चीन की इस जोड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम गी जंग और किम सा रंग की जोड़ी को 21-19 21-18 से हराया।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी को हराया
बता दें कि, भारत की शीर्ष पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन में मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप पर सीधे गेम में जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान काबिज भारतीय जोड़ी ने इस सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आरिफ और याप पर 21-7, 21-14 से आसान जीत हासिल की। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जोड़ी का सामना अंतिम चार चरण में चीनी ताइपे के लू मिंग-चे और तांग काई-वेई की जोड़ी से हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed