{"_id":"6819aa9c971d44c260037b30","slug":"sale-of-tickets-for-neeraj-chopra-classic-javelin-throw-tournament-2025-starts-full-details-and-participants-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NC Classic Javelin Throw Tournament: नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के टिकटों की बिक्री शुरू, दिग्गजों का लगेगा मेला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
NC Classic Javelin Throw Tournament: नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के टिकटों की बिक्री शुरू, दिग्गजों का लगेगा मेला
Tue, 06 May 2025 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 06 May 2025 11:52 AM IST
सार
आयोजकों की विज्ञप्ति के मुताबिक, टिकट 199 रुपये से 9,999 रुपये की रेंज में उपलब्ध है। विज्ञप्ति के मुताबिक, 44,999 रुपये की कीमत वाले पांच कॉर्पोरेट बॉक्स भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
विस्तार
नीरज चोपड़ा क्लासिक के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। आयोजकों ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा, थॉमस रोहलर और एंडरसन पीटर्स सहित कई ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। यह भारत में होने वाली भाला फेंक की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। 24 मई से बेंगलुरु में एनसी क्लासिक टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।
आयोजकों की विज्ञप्ति के मुताबिक टिकट 199 रुपये से 9,999 रुपये की रेंज में उपलब्ध है। जोमैटो इस प्रतियोगिता का आधिकारिक टिकट भागीदार है। विज्ञप्ति के मुताबिक, 44,999 रुपये की कीमत वाले पांच कॉर्पोरेट बॉक्स भी उपलब्ध हैं। कर्नाटक ओलंपिक संघ (केओए) और युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग (डीवाईईएस) सहित राज्य संघ और सरकारी निकाय विश्व स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

बंगलूरू में ही क्यों हो रही प्रतियोगिता?
नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता का पहला चरण पर्याप्त रोशनी की कमी के कारण 24 मई को बंगलूरू के कांतिरावा स्टेडियम में होगा। विश्व एथलेटिक्स द्वारा इस प्रतियोगिता को श्रेणी ए का दर्जा दिया गया है यानी यह प्रतियोगिता विश्व में एथलेटिक्स की सर्वोच्च संस्था वर्ल्ड एथलेटिक्स से मान्यता प्राप्त है जिसने इसे गोल्ड लेवल का दर्जा दिया है। नीरज ने कहा, 'मैं चाहता था कि यह प्रतियोगिता पंचकुला में आयोजित हो, लेकिन वहां स्टेडियम में रोशनी की व्यवस्था से संबंधित कुछ मुद्दे हैं। विश्व एथलेटिक्स 600 लक्स चाहती थी, लेकिन पंचकुला में इतनी रोशनी उपलब्ध नहीं थी और इसे तैयार करने में समय लगेगा। इसलिए हमने प्रतियोगिता को बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में स्थानांतरित करने का फैसला किया है। हमारे पास वहां एक टीम है और वहां इसका आयोजन करना बहुत आसान होगा।'

नीरज, अरशद और एंडरसन पीटर्स
- फोटो : PTI
कई दिग्गज लेंगे हिस्सा
इस कार्यक्रम का आयोजन नीरज और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) और विश्व एथलेटिक्स के सहयोग से संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसमें शीर्ष वैश्विक और भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी भाग लेंगे। पीटर्स ने 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और रोहलर के अलावा केन्या के जूलियस येगो (2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता और 2015 विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं) और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने भी भागीदारी की पुष्टि की है। इसके अलावा एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता जापान के जेनकी डीन और उभरते श्रीलंकाई रुमेश पथिरेज भी विदेशी सितारों में शामिल होंगे।

नीरज और अरशद
- फोटो : ANI
अरशद को न्योता भेजने के लिए हुआ था विवाद
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले से दो दिन पहले नीरज चोपड़ा ने एनसी क्लासिक प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को भी न्योता भेजा था, जिसे नदीम ने ठुकरा दिया था। इसके बाद इसको लेकर बवाल भी हुआ। उन्होंने कहा कि न्योता भेजने की वजह से देश के प्रति उनकी ईमानदारी पर सवाल उठे और यहां तक कि उनके परिवार को अपशब्द कहे गए। इसको वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। नीरज ने कहा था, 'पहलगाम में आतंकवादी हमलों से दो दिन पहले सभी एथलीटों को निमंत्रण दिया गया था। पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद एनसी क्लासिक में अरशद के होने का सवाल ही नहीं उठता।'
उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर कम बोलने वाला व्यक्ति हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जो गलत समझता हूं उसके खिलाफ नहीं बोलूंगा। खासकर जब बात इस देश के प्रति मेरे प्यार और सम्मान और मेरे परिवार के सम्मान पर सवाल उठाने की आती है। मेरा देश और उसका हित हमेशा पहले आएगा।' नीरज भारत के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक और 2024 पेरिस खेलों में रजत पदक जीता था। पेरिस 2024 में अरशद नदीम ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया था। नीरज ने कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करने के लिए और भी अधिक मेहनत करूंगा कि दुनिया भारत को याद रखे और सभी उचित कारणों से इसे ईर्ष्या और सम्मान की नजर से देखे। जय हिंद।'