{"_id":"f0d4ff44-1d36-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"saina-nehwal-top-seed-in-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल को फ्रेंच ओपन में टॉप सीड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना नेहवाल को फ्रेंच ओपन में टॉप सीड
पेरिस/खेल डेस्क
Updated Tue, 23 Oct 2012 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले ही डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने वाली साइना नेहवाल फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को जब अपने अभियान की शुरुआत करेंगी तो उनका लक्ष्य साल का पांचवां खिताब जीतना होगा।
विज्ञापन
विश्व की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना को टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता दी गई है जिसमें चीन की तीनों शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा नही ले रही हैं। साइना का पहला मुकाबला चीन की ली हांग से होगा। 22 वर्षीय साइना लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद दो महीने तक ब्रेक पर रही थीं लेकिन फिर उन्होंने कोर्ट पर शानदार वापसी करते डेनमार्क ओपन का खिताब जीता।
विज्ञापन
अन्य भारतीयों में पुरुष एकल में सौरभ वर्मा और अजय जयराम अपनी चुनौती पेश करेंगे। पुरुष डबल्स में तरुण कोना और अरुण विष्णु तथा मिक्स्ड डबल्स में तरुण और अश्विनी पोनप्पा की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन