{"_id":"0c672ce6e9d2a9acedb039f0bd792e35","slug":"saina-nehwal-become-world-s-number-one-player-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना नेहवाल ने फिर लगाई छलांग, बनी नंबर वन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
साइना नेहवाल ने फिर लगाई छलांग, बनी नंबर वन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Apr 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी बृहस्पतिवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है। नवीनतम रैंकिंग में चीन की ली जुरेई के दो पायदान फिसलने से साइना फिर से सिंगल्स में नंबर एक खिलाड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
इस महीने इंडिया ओपन ग्रां प्री में खिताब जीतने के दौरान साइना नंबर एक पर पहुंची थी और यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं थीं लेकिन मलयेशिया ओपन सुपर सीरीज में सेमीफाइनल में हार के बाद वह नंबर दो पर खिसक गई थीं।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते साइना सिंगापुर ओपन से भी हट गईं थीं। चीनी खिलाड़ी जुरेई भी इस टूर्नामेंट से हट गई थी जिसके कारण उन्हें दो स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा।
भारत की अन्य खिलाड़ी पीवी सिंधू शीर्ष दस से बाहर होकर 12 वें स्थान पर पहुंच गई हैं। पुरुष वर्ग में किदाम्बी श्रीकांत ने चौथा स्थान कायम रखा है।
जबकि सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पारूपल्ली कश्यप 14 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके बाद भारत के ही एचएस प्रणय 15 वें नंबर हैं।